Thamma Box Office Collection Day 13: थामा 13वें दिन फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंची
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Nov 2025 2:47 PM
थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Collection Day 13: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है. फिल्म के 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जल्द ही ये अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी.
Thamma Box Office Collection Day 13: इन दिनों आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म थामा की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म 21 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज हुई थी. निर्देशक आदित्य सरपोतदार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर क्रास कर लिया है. फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है. फिल्म में आयुष्मान और वरुण के किरदार के बीच क्लैश देखने को भी मिला है. आइए आपको 13वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
13वें दिन कितने करोड़ की कमाई थामा ने की?
sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन थामा ने दोपहर के 2 बजे तक 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. फिल्म की टोटल कमाई 116.8 करोड़ रुपये हो गई है. कलेक्शन शाम तक और बढ़ सकती है. मूवी अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है. ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारत में 117.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा थामा ने खिलाड़ी कुमार की एक और मूवी ‘स्काई फोर्स'(113.62 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही मूवी साल 2025 की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दसवें नंबर पर आ गई है.
थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 13- 1 करोड़ रुपये
Thamma Total Box Office Collection- 116.8 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शनयह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










