Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी

Updated:
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT:  ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. शाहिद और कृति दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

विज्ञापन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ को वैलेंटाइन वीक का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसे रिलीज हुए अब दो दिन हो चुके है. शाहिद और कृति दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. हालांकि पहले शाहिद को पता नहीं होता कि कृति एक रोबोट है. फिल्म के गाने और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित थी. वहीं, इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है. शाहिद और कृति की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से कुछ कहा गया है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म FLOP हुई या HIT, जानें टोटल कमाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola