ePaper

सुष्मिता सेन ने Aarya सीजन 3 को लेकर खोले ये राज, कहा- अपने पीछे अच्छे काम की विरासत छोड़कर जाना चाहती हूं

Updated at : 03 Nov 2023 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने Aarya सीजन 3 को लेकर खोले ये राज, कहा- अपने पीछे अच्छे काम की विरासत छोड़कर जाना चाहती हूं

हाल में ओटीटी मंचों के जरिए अभिनय क्षेत्र में वापसी करने वाली सेन की सीरीज ‘आर्या’ का तीसरा सीजन शुक्रवार को ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज हुआ. सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के तीसरे सीजन के लिए केरल की युद्ध कला कलारिपयाट्टू का प्रशिक्षण भी लिया.

विज्ञापन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि एक समय बॉक्स ऑफिस की सफलता उनके लिए सफल होने का पैमाना हुआ करती थी, लेकिन अब वह गुणवत्तापूर्ण काम करने पर अधिक ध्यान देती हैं. ‘बीवी नंबर 1’, ‘फिलहाल’, ‘आंखें’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाली सेन ने पांच साल तक अभिनय से दूरी बनाकर रखी और उन्होंने 2000 में ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ ओटीटी मंच पर रिलीज हुई सीरीज ‘आर्या’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में वापसी की.

सुष्मिता सेन बोलीं- जब मैंने फिल्म जगत में…

सुष्मिता सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब मैंने फिल्म जगत में शुरुआत में की थी, तब मेरा लक्ष्य यह था कि मेरी फिल्में सफल हों और मैं यह सोचती थी कि सफल होने के लिए फिल्म को कितने करोड़ों रुपए का कारोबार करना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं अपने पीछे ऐसे काम की विरासत छोड़कर जाना चाहती हूं, जिसे आप और अन्य लोग जब पीछे मुड़कर देखें तो कहें कि यह अच्छी अभिनेत्री थी.’’ हाल में ओटीटी मंचों के जरिए अभिनय क्षेत्र में वापसी करने वाली सेन की सीरीज ‘आर्या’ का तीसरा सीजन शुक्रवार को ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज हुआ. उन्होंने हाल में ‘ताली’ सीरीज में एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता का किरदार निभाया था. सुष्मिता सेन (47) ने कहा कि उन्होंने बड़े पर्दे से अभिनय जगत में कदम रखा था, इसलिए वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं, बशर्ते पटकथा में दम हो.

https://www.instagram.com/p/CzJ3EQxN48y/?hl=en

सुष्मिता सेन ने ‘आर्या के लिए सीखा कलारिपयाट्टू

राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्मित ‘आर्या’ हालैंड की टेलीविजन सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसकी कहानी एक महिला और अपने परिवार को बचाने के उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. पूर्व ‘मिस यूनिवर्स’ सेन ने कहा, ‘‘किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए (‘आर्या’ में आर्या और ‘ताली’ में गौरी सावंत) इन किरदारों को निभाना बहुत सम्मान की बात है, लेकिन मेरे जैसी अभिनेत्री, जिसने अभिनय छोड़ने के बाद वापसी की हो और जो अपने करियर के चरम पर भी नहीं थी, उसे इस प्रकार का मौका मिलना वाकई सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.’’ सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के तीसरे सीजन के लिए केरल की युद्ध कला कलारिपयाट्टू का प्रशिक्षण भी लिया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा था कि यह बहुत मुश्किल होगा, लेकिन मुझे सिखाने वाली टीम ने इसे मजेदार बना दिया.’’ अभिनेत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह समीक्षाओं से डरती थीं लेकिन अब उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों समीक्षाओं को सहजता से लेना सीख लिया है. ‘आर्या-3’ में सिकंदर खेर, विकास कुमार, माया सराओ और इला अरुण ने भी अभिनय किया है.

Also Read: Shahrukh Khan को बर्थडे विश करने मन्नत के बाहर जुटे थे फैंस, तभी 17 प्रशंसकों के फोन हो गए चोरी, FIR दर्ज

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola