Sunny Deol के ठुकराते ही ब्लॉकबस्टर हुई ये 5 फिल्में, लिस्ट में शामिल है शाहरुख खान-अक्षय कुमार की मूवी

शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर स्टारर मूवी दीवाना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सनी देओल को शाहरुख वाला रोल मिला था.
Sunny Deol Rejected Movies List: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री के दमदार हीरो माने जाते है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग मूवी गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में अमीषा पटेल संग उनकी जोड़ी बनी है. पहले भी दोनों की मैजिकल जोड़ी गदर में दिखाई दी थी. एक्टर को बेताब, इंडियन, घातक, त्रिदेव जैसी कुछ फिल्मों के लिए जाना जाता है. हालांकि ऐसी कुछ फिल्में है, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया और बाद में ये ब्लॉकबस्टर हुई.
Deewana
शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर स्टारर मूवी दीवाना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें उन्हें शाहरुख वाला रोल मिला था. हालांकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया कि सनी को ऋषि वाला रोल मिला था. लेकिन एक्टर ने ऑफर को ठुकरा दिया था.
Koyla
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म कोयला के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे और इसे सनी देओल को ऑफर किया गया था. हालांकि सनी ने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था.
Badal
बॉबी देओल और रानी मुखर्जी स्टारर बादल बॉक्स ऑफिस पर हिट मूवी थी. यह फिल्म भी कथित तौर पर पहले सनी को ऑफर की गई थी लेकिन शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण उन्हें इसे ठुकराना पड़ा था.
Also Read: शोएब इब्राहिम ने पिता बनने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- आप सभी बच्चे के लिए प्रार्थना करें…
Pukar
पुकार में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित ने अहम किरदार निभाया था. हर किसी ने अनिल की एक्टिंग की तारीफ की थी, लेकिन इस फिल्म के लिए सनी देओल से संपर्क किया गया था और उन्होंने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी के साथ कुछ मुद्दों के कारण इसे ठुकरा दिया था.
Kesari
फिल्म केसरी के लिए अक्षय कुमार मेकर्स की पहली पसन्द नहीं थे. अक्षय से पहले इस रोल के लिए सनी देओल को अप्रोच किया गया था. हालांकि सनी ने कहानी में कुछ बदलाव करने को कहा था, जिसके लिए मेकर्स ने हामी नहीं भरी. जिसके बाद ये मूवी अक्षय को मिल गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










