Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम ने पिता बनने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- बच्चे के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम ने पिता बनने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- बच्चे के लिए…

दीपिका कक्कड़ के डिलीवरी के दो दिन बाद ही शोएब इब्राहिम अपने शो अजूनी के सेट पर लौट गए, जहां पर उनका खूब शानदार तरीके से स्वागत किया गया. सेट पर उनका बर्थडे और उनके पिता बनने का जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम माता-पिता बन गए है. कपल के घर एक छोटे से राजकुमार ने जन्म लिया है. शोएब ने ये गुडन्यूज फैंस के साथ खुद शेयर किया था. अब फैंस बेबी और मां के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने प्रीमैच्‍योर बेबी के बारे में बात किया.

अपने जन्मदिन पर बोले शोएब इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ के डिलीवरी के दो दिन बाद ही शोएब इब्राहिम अपने शो अजूनी के सेट पर लौट गए, जहां पर उनका खूब शानदार तरीके से स्वागत किया गया. सेट पर उनका बर्थडे और उनके पिता बनने का जश्न मनाया गया. इस बीच ईटाइम्स टीवी से बातचीत में एक्टर ने कहा, मुझसे ज्यादा ��ेरा परिवार मेरे जन्मदिन के लिए ज्यादा उत्साहित रहता है. लेकिन हां, सभी को लाड़-प्यार पसंद है. मेरे घर पर हर कोई ऐसा करता है. रिजा और रेहान ने मेरे जन्मदिन के लिए पूरी उलटी गिनती की थी.

शोएब इब्राहिम बोले- आप सभी बच्चे के लिए प्रार्थना करें…

शोएब इब्राहिम ने बच्चे के बारे में बात करने से इनकार कर दिया. एक्टर ने कहा, “आप लोग जानते हैं कि दीपिका और मेरा एक बच्चा हुआ है. लेकिन मैं इससे ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा. यह समय से पहले पैदा हुआ बच्चा है और इनक्यूबेटर में है. इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सभी बच्चे के लिए प्रार्थना करें. बता दें कि दीपिका ने बीते 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया था.

Also Read: Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए बनाया खास प्लान, बताया कब शिफ्ट होंगे नये घर में

दीपिका ने जनवरी में प्रेग्नेंसी के बारे में बताया

शोएब इब्राहिम ने दो दिन पहले लिखा था, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. बता दें कि इस साल जनवरी में दीपिका और शोएब ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. कपल अक्सर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करते रहते थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी और एक्टिंग छोड़ने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने खुलासा किया था कि अभी कुछ साल वह अपने बेबी का पूरी तरह ख्याल रखेंगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola