Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए बनाया खास प्लान, बताया कब शिफ्ट होंगे नये घर में

दीपिका ने बच्चे के स्वागत के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई थी. दंपति ने हाल ही में एक 5बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था, जिसमें काम चल रहा था. घर के रेनोवेशन को लेकर वो फैंस को बताते रहते थे.
बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) फाइनली माता-पिता बन गए है. दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी एक्टर ने फैंस संग शेयर किया था. पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे है. इस बीच दीपिका- शोएब ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बच्चे के स्वागत के लिए क्या अरेंजमेंट्स किए.
शोएब इब्राहिम- दीपिका कक्कड़ बने माता-पिता
शोएब इब्राहिम ने बीते दिन इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट में लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. हालांकि, दीपिका ने बच्चे के स्वागत के लिए बहुत सारी योजनाएं और व्यवस्थाएं की थीं. दंपति ने हाल ही में एक 5बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था, जिसमें काम चल रहा था. घर के रेनोवेशन को लेकर वो फैंस को बताते रहते थे.
बच्चे के स्वागत के लिए बनाया खास प्लान
टेली चक्कर की खबर के मुताबिक, शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने बच्चे का कमरा एक क्यूट थीम पर पेंट करवाने का सोच रहे थे. हालांकि बच्चा अब इस दुनिया में आ चुका है और कपल कमरे की सजावट पूरी नहीं कर पाए. कपल अपने बेटे के साथ एक या दो महीने के बाद नए घर में चले जाएंगे.
दीपिका ने इन शोज में किया है काम
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में नजर आईं. उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’, ‘नच बलिए 8’ और ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में भी भाग लिया था. दीपिका बिग बॉस 12 की विनर भी रह चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार ‘कहां हम कहां तुम’ में देखा गया था. हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










