ePaper

Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर को देखा है आपने? सालों बाद इस अंदाज में दिखीं, फैंस बोले- ऐसा जीवन साथी...

Updated at : 23 Jun 2023 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर को देखा है आपने? सालों बाद इस अंदाज में दिखीं, फैंस बोले- ऐसा जीवन साथी...

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती है. उनकी बहुत कम तसवीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है. सालों बाद दोनों की साथ में तसवीर सामने आई है. फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग सात फेरे ले लिए. कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई. अपने पोते के बारात में धर्मेंद्र जमकर नाचते दिखे. शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था और इसकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. इस बीच एक तसवीर सामने आई है, जिसमें धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर नजर आ रही है.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर

दरअसल, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती है. उनकी बहुत कम तसवीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है. इस बीच instantbollywood ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें धर्मेंद्र और प्रकाश साथ में नजर आ रहे है. हाथ में ड्रिंक लिए एक्टर दिख रहे है. सूट-बूट में वो बेहद खूबसूरत दिख रहे है. वहीं, रेड आउटफिट में प्रकाश कौर बहुत खूबसूरत लग रही है. एक अन्य फोटो में सनी देओल अपनी मां को गले लगाते दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CtwxIESPfoE/

यूजर्स पर कर रहे कमेंट

तसवीर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों की जोड़ी ऐसे ही भगवान बनाए रखे. एक यूजर ने लिखा, वो कितनी मासूम है.इतनी मासूमियत से वो धर्मेंद्र जी को देख रही है. एक यूजर ने लिखा, ऐसा जीवन साथी बहुत कम मिलता है धरम पाजी, जो आखिरी सांस तक आपका हाथ थामे रहे. कई यूजर्स कमेंट में हेमा जी के बारे में पूछ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CtttPnWJvYo/?hl=en
Also Read: Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट की शादी क्यों टूटी? पहली बार एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह ने नहीं हुए बच्चे
धर्मेंद्र और प्रकाश के है चार बच्चे

वहीं, करण देओल ने शादी में उन्हें और उनकी पत्नी को आशीर्वाद देते हुए धर्मेंद्र और प्रकाश की एक तस्वीर साझा की थी. बता दें कि धर्मेंद्र ने दो बार शादी की है. उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे हुए – बेटे सनी और बॉबी और बेटी विजिता और अजीता. वहीं, हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां है, जिनका नाम – ईशा देयोल और अहाना देयोल है.

Also Read: Sunny Deol के ठुकराते ही ब्लॉकबस्टर हुई ये 5 फिल्में, लिस्ट में शामिल है शाहरुख खान-अक्षय कुमार की मूवी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola