Sunil Shetty: स्मृति मंधाना की अफवाहों के बीच जेमिमा का बड़ा कदम, सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर की तारीफ

Sunil Shetty Praises Jemimah For Standing WIth Smriti Mandhana
Sunil Shetty: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL छोड़कर स्मृति के साथ रहने का फैसला किया. सुनील शेट्टी ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे सच्ची दोस्ती और टीम स्पिरिट का उदाहरण बताया.
Sunil Shetty: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया चर्चाओं में हैं. कई पोर्टल्स पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी शादी संगीतकार पलाश मुच्छल से संभवतः टल गई है या रद्द हो गई है. हालांकि इस पर न तो स्मृति और न ही पलाश की ओर से कोई बयान आया है.
इसी बीच, मंधाना की करीबी दोस्त और क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने उनके साथ रहने के लिए WBBL से हटने का फैसला लिया. उनके इस कदम ने खेल जगत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा बटोरी है.
सुनील शेट्टी ने दी भावनात्मक प्रतिक्रिया
शुक्रवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने X पर एक अखबार की कटिंग शेयर की, जिसकी हेडलाइन थी- “Jemimah opts out of WBBL to be by Mandhana’s side.”
Bumped into this article first thing in the morning and my heart felt full.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) November 28, 2025
Jemimah leaving the WBBL to be by Smriti’s side. No big statements, just quiet solidarity.
This is what real teammates do.
Simple. Straight. Genuine pic.twitter.com/dL04daGjSu
इस पोस्ट के साथ सुनील ने लिखा: “सुबह सबसे पहले यह लेख देखा और दिल खुश हो गया. जेमिमा ने बिना किसी बड़े बयान के चुपचाप स्मृति के साथ रहने का फैसला किया. यही असली टीममेट्स करते हैं- साधारण, सीधा, सच्चा साथ.”
क्या है ‘स्मृति- पलाश विवाद’?
स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो-प्रोफाइल रहती हैं. लेकिन हाल के दिनों में उनकी शादी को लेकर अफवाहें तेज हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि स्मृति और पलाश की शादी टल गई है. हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
ऐसे माहौल में जेमिमा का स्मृति के साथ खड़े रहना, क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक दोस्त के तौर पर एक मजबूत भावनात्मक समर्थन का संदेश देता है.
यह भी पढ़ें: Smriti-Palash Wedding: जल्द होगी स्मृति-पलाश की शादी, अफवाहों के बीच पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










