Smriti-Palash Wedding: जल्द होगी स्मृति-पलाश की शादी, अफवाहों के बीच पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी

Updated at : 28 Nov 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

Smriti-Palash Wedding: पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्थगित हो गई थी. सोशल मीडिया पर अफवाहों के बीच, पलाश की मां ने पुष्टि की कि शादी रद्द नहीं हुई है और जल्द ही संपन्न होगी.

विज्ञापन

Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसके कारण उनकी शादी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. स्थिति तब और भी चिंताजनक हो गई जब कुछ ही समय बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. स्मृति के पिता और पलाश दोनों को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, और प्रशंसक शादी की नई तारीख की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले पलक मुच्छल ने भी दिया था बयान

कुछ दिन पहले, पलाश की बहन पलक मुच्छल ने शादी के बारे में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण, स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है. मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस संवेदनशील समय में परिवार की निजता का सम्मान करें.”

शादी बहुत जल्दी होगी- अमिता मुच्छल

इस बीच, सोशल मीडिया पर कई खबरों, अफवाहों और अटकलों के बीच, पलाश की मां अमिता मुच्छल ने शादी पर एक अपडेट दिया है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि शादी रद्द नहीं हुई है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “स्मृति और पलाश दोनों अलग-अलग हैं… पलाश अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देखता था. मैंने एक खास स्वागत की भी योजना बनाई थी… सब कुछ.” सब ठीक हो जाएगा, शादी बहुत जल्दी होगी.”

शादी टलने के बाद बिमार हुए पलाश

अचानक हुई देरी के बाद, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया से शादी से जुड़े ज्यादातर पोस्ट हटा दिए, जिससे अफवाहों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, पलाश की मां का बयान इस बात की पुष्टि करता है कि इन पोस्ट्स को शादी रद्द होने के संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. शादी टलने के बाद, पलाश का बल्ड प्रैशर अचानक बढ़ गया, जिसके कारण उन्हें सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगे की देखभाल के लिए मुंबई ले जाया गया. अच्छी बात यह है कि डॉक्टरों ने अब उन्हें छुट्टी दे दी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola