Stree 2 Box Office Collection Day 3: 'स्त्री 2' FLOP हुई या HIT, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी स्टारर स्त्री 2 ने शनिवार को तगड़ी कमाई की. फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है. चलिए आपको बताते हैं तीसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
Stree 2 Box Office Collection Day 3: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. फिल्म के रिलीज से पहले ही मूवी को लेकर काफी ज्यादा बज था. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना की मूवी दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसा भी रही है. मूवी हर दिन करोड़ों का बिजनेस कर रही है. ‘स्त्री 2’ ने अक्षय कुमार के खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा को बॉक्स ऑफिस पर अपने सामने टिकने नहीं दिया. फिल्म ने शनिवार को कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.
‘स्त्री 2’ ने तीसरे दिन की जमकर कमाई
‘स्त्री 2’ 2018 में रिलीज हुई स्त्री की सीक्वल है. Sacnilk.com के अनुसार, भारत में ‘स्त्री 2’ ने तीसरे दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘स्त्री 2’ ने अपने दो दिनों में 91.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का टोटल कलेक्शन अबतक 135.7 करोड़ रुपये हो गया है. मूवी ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. उम्मीद है कि रविवार को भी मूवी अच्छा प्रदर्शन करेगी और तगड़ी कमाई करेगी. मूवी में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया कैमियो रोल करते दिखे है. जबकि वरुण धवन ने अपनी फिल्म भेड़िया के किरदार को रिपीट किया है.
स्त्री 2 के सामने नहीं टिक पायी वेदा और खेल खेल में
इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्त्री 2 के साथ-साथ वेदा और खेल खेल में रिलीज हुआ था. जॉन अब्राहम की वेदा ने तीन दिन में 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि अक्षय कुमार की खेल खेल में ने 10.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. दोनों फिल्में स्त्री 2 के सामने टिक नहीं पा रही है. अक्षय की खेल-खेल में से पहले सरफिरा और बड़े मियां छोटे मियां बुरी तरह पिट गई थी. अब ऐसा लगता है खेल खेल में भी फुस्स हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










