Son Of Sardaar 2 Lifetime Collection: फ्लॉप हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 , फिल्म का बजट 150 करोड़, कमाई सिर्फ इतनी

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 7:52 AM

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Lifetime Collection

Son Of Sardaar 2 Lifetime Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की कमाई पर अब ब्रेक लग गया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का गेम ओवर हो गया है. मूवी ने दर्शकों को निराश किया और इसकी कमाई ने मेकर्स को निराश किया. आइए इसके लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Lifetime Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया. रिलीज के बाद से ही मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच नहीं पाई. पहले दिन ही मूवी ने सिंगल डिजिट से अपनी शुरुआत की और उसके बाद इसकी कमाई में इजाफा नहीं हुआ. फिल्म की टक्कर धड़क 2 से हुई, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. बॉक्स ऑफिस पर सन ऑफ सरदार 2 दो हफ्तों तक चली और अब इसकी कमाई लाखों में आ गई है. वॉर 2 और कुली के रिलीज होने के बाद फिल्म का गेम ओवर हो गया. आइए फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सन ऑफ सरदार 2 का हुआ गेम ओवर

सन ऑफ सरदार 2 का सफर बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है और फिल्म का कलेक्शन इसके आस-पास भी नहीं दिखा. फिल्म की कमाई अब करोड़ों से गिरकर लाखों में सिमट गई है. रजनीकांत की फिल्म कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 के सामने सन ऑफ सरदार 2 नहीं टिक पाएगी. आइए आपको बताते हैं फिल्म के डे वाइज कलेक्शन के बारे में.

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 14- 0.10 करोड़

टोटल कमाई- 45.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola