Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 17वें दिन की इतनी कमाई, जानें तीसरे हफ्ते का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2025 9:19 AM
Sky Force Box Office Day 17
Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसे रिलीज हुए पूरे 17 दिन हो गए. मूवी ने तीसरे हफ्ते कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.
Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है. 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये साल 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई. फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुका है और अब फिल्म की कमाई हर घटती जा रही है. चलिए आपको फिल्म की टोटल कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
स्काई फोर्स ने 17वें दिन की इतनी कमाई
संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित स्काई फोर्स में अक्षय कुमार विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा के किरदार में नजर आए हैं. वीर पहारिया ने टैबी का रोल निभाया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 17वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इन दिनों सिनेमाघरों में बैडएस रविकुमार, लवयापा मूवीज सिनेमाघरों में चल रही है. इस वजह से भी स्काई फोर्स की कमाई में गिरावट नजर आई है. अबतक टोटल कलेक्शन मूवी ने 109.80 करोड़ रुपये का हो गया है.
- स्काई फोर्स कलेक्शन पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन दूसरा दिन- 22 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन तीसरा दिन-28 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन चौथा दिन- 7 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन पांचवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन छठा दिन- 6 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 7वां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 8वां दिन- 3 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 10वां दिन-5.5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 11वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 12वां दिन- 1.35 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 13वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 14वां दिन- 1.1 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 15वां दिन- 0.8 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 16वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स कलेक्शन 17वां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स की कुल कमाई- 109.80 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: 4 सालों में एक हिट न देने के बाद भी इस मामले में नंबर 1 बने खिलाड़ी कुमार, शाहरुख-अजय को दी मात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










