Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, विलेन बनकर सलमान खान संग करेंगे एक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Mar 2025 12:36 PM
Sikandar Box Office Collection Day 21
Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सत्यराज विलेन का रोल निभा रहे हैं. आइये उनके नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.
Sathyaraj Net Worth: सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म में सलमान जहां हीरो का किरदार निभाएंगे, वहीं विलेन के रूप में बाहुबली सीरीज में कटप्पा की भूमिका के लिए मशहूर सत्यराज नजर आएंगे. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.
कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज
अभिनेता सत्यराज की दमदार एक्टिंग और उनके कटप्पा किरदार ने उन्हें बड़ी संपत्ति अर्जित करने में मदद की. गोल्डनचेन्नई.कोम के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति 80 करोड़ है. एक फिल्म के लिए वह 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. ब्रांड एंडोसर्मेंट से भी उनकी लाखों में कमाई होती है.
कौन है सिकंदर का विलेन सत्यराज
सत्यराज का जन्म 3 अक्टूबर 1954 को कोयंबटूर में रंगराज सुब्बैया के रूप में हुआ था. एक्टर हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे. हालांकि, उनका परिवार, खासकर उनकी मां इस फैसले के खिलाफ थीं. इसके बावजूद, उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपना घर छोड़ा और 1976 में करियर की शुरुआत की. सत्यराज ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर तमिल सिनेमा की हैं. बाहुबली में ‘कटप्पा’ के किरदार से उन्हें वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी दिलाई.
सिकंदर के बारे में
इस बीच, सिकंदर की बात करें तो फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं रश्मिका संग उनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है. सिकंदर को CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) द्वारा UA 13+ प्रमाणपत्र दिया गया है. सलमान और रश्मिका के अलावा, फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- Box Office Report: विक्की कौशल की छावा हिट हुई फ्लॉप, 38 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










