Sikandar Box Office Report: फुस्स हुई सिकंदर, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में रही नाकमयाब
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Apr 2025 5:11 AM
Sikandar Box Office Report
Sikandar Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर ने ईद पर शानदार एंट्री मारी और पहले दिन उम्मीद से काफी कम कमाए. यह छावा, गदर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकमयाब रही.
Sikandar Box Office Report: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि ये कमाल की ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसने महज 26 करोड़ की कमाई की. यह आंकड़ा सलमान की पिछली ईद रिलीज ‘टाइगर 3’ 40.75 करोड़ रुपये से भी कम रहा. आइये जानते हैं यह कौन सी मूवीज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी.
छावा
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से काफी ज्यादा है. इस ऐतिहासिक ड्रामा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया, जबकि रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई के रूप में दर्शकों का दिल जीता.
गदर 2
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा है. इस फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अमीषा पटेल ने उनकी पत्नी सकीना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता था.
बाहुबली 2
एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से काफी ज्यादा है. इस फिल्म में प्रभास ने बाहुबली का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अनुष्का शेट्टी ने देवसेना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता था.
केजीएफ 2
यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन 116 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म में यश ने रॉकी भाई का दमदार किरदार निभाया था, जबकि श्रीनिधि शेट्टी उनकी प्रेमिका रीना के रोल में नजर आई थीं.
पठान
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक जासूस पठान का दमदार किरदार निभाया था, जबकि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
जवान
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करते हुए पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से कहीं ज्यादा है. इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया, जबकि नयनतारा और विजय सेतुपति ने भी दमदार प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, लगे ये आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










