Shefali Jariwala Last Interview: "अगले जन्म में कॉकरोच बन गए तो?" सुंदरता, सर्जरी और जीवन को लेकर शेफाली की बेबाक बातें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jun 2025 12:54 PM

विज्ञापन

Shefali Jariwala WhatsApp chat with Vishal Aditya Singh

Shefali Jariwala Last Interview: शेफाली जरीवाला ने अपने आखिरी इंटरव्यू में सर्जरी, सुंदरता और जीवन के असली मायनों पर खुलकर बात की. इसे जानने के बाद आपकी भी आंखे भर आएंगी.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Last Interview: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन ने सभी को चौंका दिया है. उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर न सिर्फ शोक की लहर है, बल्कि उनके पुराने इंटरव्यू और बयान भी वायरल हो रहे हैं. ऐसे में उनका पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दिया गया एक इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी, सुंदरता और जीवन को लेकर बेहद बेबाकी से अपनी राय रखी थी.

“जो करना है करिए… अगले जन्म में अगर कॉकरोच बन गए तो?”

इस पॉडकास्ट में शेफाली जरीवाला ने कहा था, “आपका इस जीवन में जन्म हुआ है, आप जो भी हैं. आप किस्मत वाले हैं. जो करना है करिए. अगले जन्म में क्या होगा अगर आप कॉकरोच बनकर पैदा हुए, या चूहा बन गए तो? क्या करेंगे आप? इसलिए जो चीजें आपको खुशी देती हैं वो जरूर कीजिए.”

सर्जरी और स्किन ट्रीटमेंट पर क्या बोलीं शेफाली?

जब पारस छाबड़ा ने उनसे पूछा कि क्या वो एस्थेटिशियन या स्किन डॉक्टर के पास जाती हैं, तो शेफाली ने खुलकर कहा, “प्लास्टिक सर्जन्स और स्किन डॉक्टर्स अलग होते हैं। मैं स्किन डॉक्टर के पास जाती हूं, लेकिन मैंने क्या-क्या कराया है, ये बताने वाली बात नहीं होती.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि “हर कोई अच्छा दिखना चाहता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. अगर किसी की हाइट कम है, वो लंबा दिखना चाहता है, तो इसमें बुराई क्या है? हां, ये सस्ता नहीं होता, इसमें दर्द भी होता है.”

“किसी का दिल मत दुखाओ, लेकिन खुद को बेहतर बनाओ”

शेफाली का मानना था कि अगर आप खुद को बेहतर करना चाहते हैं और आपको खुशी मिलती है, तो समाज के डर से पीछे नहीं हटना चाहिए. उन्होंने कहा, “जो लोग नहीं करवा सकते, या समाज के डर से नहीं कर पाते, वही कहते हैं कि ये गलत है. लेकिन अगर आप इसके बारे में सब कुछ जानते हैं और तैयार हैं, तो यह गलत नहीं है.”

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala पर आया था किसी आत्मा का साया? मौत से पहले करीबी दोस्त को खुद सुनाई थी डरावनी पार्टी की आपबीती

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola