Shefali Jariwala की अचानक मौत के पीछे पति पराग त्यागी का हाथ? करीबी दोस्त बोलीं- वो अकेला रहना चाहते…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Jul 2025 4:40 PM

विज्ञापन

Parag Tyagi and Shefali Jariwala

Shefali Jariwala की मौत के बाद पति पराग से पूछताछ हुई, जिसका खुलासा करीबी दोस्त पूजा घई ने करते हुए कहा, 'डर लग रहा था, पर शुक्र है रिपोर्ट क्लियर है.'

विज्ञापन

Shefali Jariwala: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. 42 साल की उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ जाना हर किसी के लिए एक सदमे जैसा रहा. शुरुआत में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई, लेकिन फिर पुलिस और फोरेंसिक टीम की ऐक्टिविटी से यह मामला कुछ संदिग्ध नजर आने लगा. इसके बाद मुंबई पुलिस ने पराग त्यागी से भी पूछताछ की. हालांकि, कुछ गड़बड़ न होने ी वजह से वह इस मामले से बाहर हो गए. अब इसपर एक्ट्रेस की करीबी दोस्त ने खुलकर बात की है.

पति पराग त्यागी से हुई पूछताछ

27 जून को शेफाली की मौत के बाद पुलिस ने उनके पति पराग त्यागी से पूछताछ की थी. इस बात की पुष्टि खुद शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने की है.पूजा का कहना है कि उन्हें उस समय डर लग रहा था कि कहीं पराग इस सब में उलझ न जाएं.

पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा, “जब मैंने पराग को देखा, तो मुझे डर लग रहा था कि कहीं वह फंस न जाए. वह उस वक्त गहरे शोक में थे और अकेले रहना चाहते थे. लेकिन पुलिस उनसे लगातार सवाल पूछ रही थी. शुक्र है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई.”

“मैं चाहती हूं वो इससे जल्द बाहर निकलें”

पूजा ने आगे कहा कि पराग त्यागी को अब इस दुखद अनुभव से उबरने का मौका मिलना चाहिए. वह बोलीं, “हमने कई मामलों में देखा है कि जब किसी सेलिब्रिटी की मौत होती है, तो उनके नजदीकी लोगों की जिंदगी जांच और सवालों में घिर जाती है. लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये राहत की बात है.”

पुलिस जांच में क्या निकला?

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई साजिश या हिंसा के सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है. लेकिन फिलहाल किसी आपराधिक एंगल की पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala ने मौत के चंद घंटों पहले क्या खाया? नौकरानी के पुलिस को दिए बयान में हुआ बड़ा दर्दनाक खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola