शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर मक्खियों को लाने के लिए किया था ये शॉकिंग काम, इस शख्स ने बताई वजह

Shah Rukh Khan
शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के सीन को बड़े ही बेहतरीन से करते हैं. उनसे जुड़ी एक बात फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने शेयर की, जो शायद ही कोई जानता होगा.
बॉलीवुड के मशहूर किंग खान शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखेंगे. इसके अलावा एक्टर ने अपने बेटे आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड डायवोल के लिए फोटोशूट कराते भी दिखे थे. फोटोज में एक्टर काफी चॉर्मिंग और स्मार्ट लगे थे. इस बीच उनसे जुड़ा एक किस्सा फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने शेयर किया, जिसे किंग खान के फैंस नहीं जानते होंगे.
शाहरुख खान ने जब अपने चेहरे पर लगाया था शहद
विक्रमादित्य मोटवानी ने द लल्लनटॉप से बातचीत में बताया कि कैसे शाहरुख खान ने अपने पूरे चेहरे पर शहद लगा लिया था. उन्होंने बताया, हमलोग देवदास का क्लाइमेक्स शूट कर रहे थे, जिसमें शाहरुख का कैरेक्टर मरता है और ऐश्वर्या दौड़कर उनके पास आती है. शाहरुख एक पेड़ के नीचे लेटे होते है. तभी उन्होंने एक सहायक से पूछा कि क्या उन्हें शहद मिल सकता है. हमें कोई आइडिया नहीं था, फिर भी हमने उन्हें लाकर दिया. उन्होंने शहद को लिया और अपने चेहरे पर लगा लिया.
शाहरुख खान का ये यूनिक आइडिया
विक्रमादित्य मोटवानी ने आगे बताया, ”उन्होंने ऐसा अपने चेहरे पर मक्खियां बैठाने के लिए किया, जैसे मरते हुए आदमी के चेहरे पर मक्खियां बैठती हैं. ये पूरा उनका आइडिया था. उन्होंने कहा कि ये एक डायरेक्टर की जिम्मेदारी होती है इस तरह का सोचना, लेकिन शाहरुख की सहज बुद्धि और प्रतिबद्धता अक्सर अप्रत्याशित प्रतिभा को जन्म देती है. वह फिल्मों में बहुत छोटी सी चीज करते हैं जो बड़ा डिफरेंस लेकर आ जाता है. इसके अलावा एक्टर हर किसी को स्पेशल फील करवाते हैं.”
फिल्म चामुंडा का ऑफर शाहरुख खान ने ठुकराया
शाहरुख खान ने फिल्म चामुंडा का ऑफर रिजेक्ट कर दिया. इस फिल्म में आलिया भट्ट है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश विजान और अमर कौशिक एक्टर को अपनी इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में लेना चाहते हैं. उन्होंने किंग खान को लीड ऑफर भी दिया, लेकिन एक्टर ने मना कर दिया.
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने आया था फैन, किंग खान ने किया दिल जीतने वाला काम
यह भी पढ़ें- Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: इन 3 फिल्मों से शाहरुख खान करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, होगा जोरदार कमबैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










