सुहाना-अबराम-आर्यन के बीच नहीं होती कोई लड़ाई, शाहरुख खान बोले- प्रॉपर्टी के बंटवारे में…

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan

मन्नत के रिनोवेशन से पहले शाहरुख ने लिए दो नए लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में किंग खान से एक फैन ने उनके तीनों बच्चे सुहाना, अबराम और आर्यन को लेकर सवाल पूछा. इसपर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया.

विज्ञापन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शनिवार को अपना 59 बर्थडे मनाया. अपने जन्मदिन के खास मौके पर किंग खान मुंबई में एक स्पेशल इवेंट में शामिल हुए. इवेंट में फैंस ने उनका शानदार वेलकम किया. इस दौरान एक्टर ने फैंस के सवालों पर जवाब दिया और उनके साथ हंसी-मजाक भी करते दिखे. इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन ने शाहरुख से उनके तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना और अबराम को लेकर सवाल पूछा. इसका किंग खान ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

आर्यन, सुहाना और अबराम की लड़ाई में किसका साथ देते हैं शाहरुख खान

इस इवेंट में एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, अगर सुहाना, आर्यन और अबराम में किसी चीज को लेकर लड़ाई होती है तो आप किसका साइड लेते हैं. इसपर किंग खान ने जवाब दिया, वैसे होती नहीं है. अजीब सी बात है कि मैं सोच रहा हूं कभी लड़ाई नहीं हुई. और हो भी ना हो, वरना प्रॉपर्टी का बंटवारा करना बड़ी मुश्किल हो जाएगी. मुझे लगता है कि मैं सुहाना का साइड लूंगा. मुझे गर्ल्स बहुत खूबसूरत लगती है. वह बहुत स्ट्रांग और स्वीट होती है, तो मैं सुहाना की साइड लूंगा. सुहाना की साइड इसलिए लूंगा क्योंकि वह स्ट्रेंथ का साइड होगा.

शाहरुख खान का जवाब जान फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

शाहरुख खान का जवाब सुनकर वहां मौजूद सारे फैंस ताली बजाने लगे. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, हमेशा सबसे अच्छा जवाब. एक यूजर ने लिखा, इसलिए किंग खान बेस्ट है. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सर. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख फिल्म किंग में अपनी बेटी सुहाना के साथ नजर आएंगे. सुहाना के अपोजिट एक्टर अभय वर्मा नजर आएंगे. इसमें किंग खान नये लुक में दिखेंगे.

Also Read- Diwali 2024: रोशनी से जगमगाया शाहरुख खान का घर मन्नत, फैंस बोले- दिवाली की खुशियों से…

Also Read- Shah Rukh Khan: अपनी सास के साथ जमकर नाचे शाहरुख खान, नया लुक देख फैंस बोले- किंग आ गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola