Diwali 2024: रोशनी से जगमगाया शाहरुख खान का घर मन्नत, फैंस बोले- दिवाली की खुशियों से…

Updated:
विज्ञापन
Shahrukh Khan Leases Luxury Duplexes

Shahrukh Khan Leases Luxury Duplexes

शाहरुख खान का घर मन्नत रोशनी से जगमगा गया है. उनके घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर के चारों तरफ खूबसूरत लाइट्स लगे हुए है.

विज्ञापन

Diwali 2024: आज दिवाली के खास मौके पर शाहरुख खान का मुंबई स्थित घर मन्नत रोशनी से जगमगा गया. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने किंग खान के घर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर का घर लाइट्स से सजा हुआ दिख रहा है. उनके घर के चारों तरफ खूबसूरत लाइट्स लगे है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हैप्पी दिवाली सर. एक यूजर ने लिखा, कितना खूबसूरत लग रहा किंग खान का घर. एक यूजर ने लिखा, दिवाली की खुशियों से आपका घर जगमगाएं. वहीं, 2 नंवबर को एक्टर अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. ये जन्मदिन काफी खास होने वाला है. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म किंग में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. द आर्चीज के बाद सुहाना का ये अगला प्रोजेक्ट है, जिसमें अभिषेक बच्चन विलेन है. इसके अलावा अभय वर्मा भी इसका हिस्सा होंगे. वहीं, आर्यन खान वेब सीरीज स्टारडम से निर्देशन में डेब्यू करेंगे. कहा जा रहा है कि इसमें शाहरुख का कैमियो रोल होगा. स्टारडम में रणवीर सिंह, करण जौहर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल में होंगे.

Also Read- Shah Rukh Khan: अपनी सास के साथ जमकर नाचे शाहरुख खान, नया लुक देख फैंस बोले- किंग आ गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola