सालों बाद संगीता बिजलानी ने सलमान खान संग शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्ड छप चुके थे…

Sangeeta Bijlani and salman khan
शो इंडियन आइडल में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी बतौर गेस्ट बनकर आई थी. इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने उनसे सलमान खान से जुड़ा एक सवाल पूछा. इसका एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया.
सलमान खान की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. सलमान बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर्स में से एक है. उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है और इसमें सोमी अली, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय शामिल है. बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि संगीता के साथ एक्टर की शादी की कार्ड छप चुकी थी, लेकिन ये शादी नहीं हो सकी. अब सालों बाद इसपर संगीता ने रिएक्ट किया है.
कंटेस्टेंट ने संगीता से पूछा- क्या सलमान सर संग शादी के कार्ड छप चुके थे?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी हाल ही में रियलिटी शो इंडियन आइडल में आई. इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने संगीता से सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा. कंटेस्टेंट रितिका राज सिंह ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या उनके और सलमान की शादी के कार्ड छपने की बात सच है? पहले तो संगीता उसके सवाल से चौंक गई और फिर उन्होंने कहा, हां ये झूठ तो नहीं है. उसके बाद शो के जज और सिंगर विशाल डडलानी ने उनसे पूछा कि, फिर क्या हुआ. आगे की कहानी क्या है?
सलमान खान और संगीता बिजलानी क्यों हुए थे अलग?
सलमान खान और संगीता बिजलानी ने साल 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. कपल की शादी 27 मई साल 1994 में फिक्स हुई थी. उनकी शादी के कार्ड छप गए थे, लेकिन शादी कैंसिल कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी कैंसिल करने के पीछे की वजह सलमान औऱ सोमी अली का रिश्ता था. शादी से एक महीने पहले सलमान को संगीता ने सोमी के साथ एक कमरे में देख लिया था. जिसके बाद संगीता ने एक्टर संग अपना रिश्ता खत्म कर दिया था. संगीता ने क्रिकेटर अजहर अजहरुद्दीन से साल 1996 में शादी कर ली. हालांकि शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर अलग हो गए थे.
यह भी पढ़ें- सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘संगीता बिजलानी ने मुझे और सलमान को फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ा था…’
यह भी पढ़ें- Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










