Sanam Teri Kasam 2: क्या सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Shraddha Kapoor replace mawra hocane in Sanam Teri Kasam 2

Sanam Teri Kasam 2: 'सनम तेरी कसम' की सफलता के बीच मेकर्स सनम तेरी कसम 2 लेकर आ रहे हैं. दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगा. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि क्या फिल्म में मावरा होकेन को श्रद्धा कपूर रिप्लेस करेगी.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam 2: ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज के बावजूद फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस कर पाई. फिल्म को उम्मीद से ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और कई सिनेमाघरों में हाउसफुल शो देखने को मिले. फिल्म को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है और इसके गाने और डायलॉग आज भी फैंसों को याद है. मूवी की सफलता के बीच मेकर्स ने घोषणा की अगले साल वह सनम तेरी कसम 2 लेकर आएंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही कि मूवी का हिस्सा श्रद्धा कपूर होंगी. इसपर लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने रिएक्ट किया.

क्या सनम तेरी कसम 2 में होंगी श्रद्धा कपूर?

दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू से पूछा गया कि क्या वह सनम तेरी कसम के सीक्वल में श्रद्धा कपूर को कास्ट करने पर विचार करेंगे. इसपर राधिका ने कहा, “श्रद्धा को प्लीज टैग कर दो.” हालांकि सनम तेरी कसम में मावरा होकेन यानी सरू के किरदार की मौत हो जाती है. ऐसे में हो सकता है कि दूसरे पार्ट में एक नया कैरेक्टर मेकर्स लेकर आए. फिलहाल श्रद्धा के फैंस ये जानकर काफी खुश हो गए.

फैंस कर रहे ये कमेंट

श्रद्धा कपूर के सीक्वल में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स सिर्फ सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को ही रखने की बात कर रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सरू सनम तेरी कसम 2 के लिए सबसे अच्छी. एक यूजर ने लिखा, मुझे श्रद्धा पसंद है लेकिन सरू के रोल में नहीं. एक यूजर ने लिखा, मावरा की जगह कोई नहीं ले सकता. फिलहाल अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में मेकर्स किस एक्ट्रेस को लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: सनम तेरी कसम के आगे हस्तर का खौफ हुआ कम, फिल्म 13वें दिन हिट हुई या फ्लॉप?

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola