सलमान खान के करीबी का हुआ निधन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने लिखा- तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे

Salman Khan
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान के करीबी का निधन हो गया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर के 59वां जन्मदिन पर सिकंदर का टीजर जारी हुआ था. इस बीच एक्टर के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक्टर के एक करीबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सलमान का प्यारा पेट डॉग टोरो का निधन हो गया. टोरो के निधन की जानकारी बॉलीवुड भाईजान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने दी.
सलमान खान के पेट डॉग टोरो का निधन
यूलिया वंतूर ने सलमान खान के पेट डॉग टोरो के निधन पर शोक जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. यूलिया ने टोरो संग अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उसके साथ खेलती दिख रही हैं. इससके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे जीवन को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद मेरे प्यारे टोरो बॉय. तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे.” इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. एक यूजर ने लिखा, ये वक्त आप लोगों के लिए मुश्किल भरा होगा. एक यूजर ने लिखा, ये जानकर दुख हुआ.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान ने टोरो के साथ साल 2019 में फोटो पोस्ट किया था. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था. “सबसे अधिक प्रेमपूर्ण, वफादार और निस्वार्थ प्रजाति के साथ समय बिताना.” वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म सिकंदर के टीजर पर यूजर्स ने खूब सारे कमेंट्स किए थे. अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल हैं. मूवी इसी साल 2025 में रिलीज होगी. फिल्म एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें– Sikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










