Sikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…

Sikandar box office collection day 19
Sikandar: सलमान खान, एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी है. फिल्म में उनके अपोजिट पुष्पा 2 फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. रश्मिका ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है.
Sikandar: सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म की कहानी जानने के लिए फैंस बेताब है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पहला पोस्टर सलमान के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. इस बीच रश्मिका ने सलमान के साथ काम करने को अपने अनुभाव को लेकर बात की.
सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने कही ये बात
रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को एंजॉय कर रही है. पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने सलमान खान साथ शूटिंग एक्सपीरियंस को लेकर कहा, “यह बहुत नर्वस करने वाला था. बेशक, वह सलमान खान हैं. ये मेरी बॉलीवुड की पहली कर्मिशयल फिल्म होगी, जिसे मैं कर रही हूं. मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों की परफॉर्मेंस बेस्ड स्क्रिप्ट थी, लेकिन ये पहली बार है जब मैं हीरोइन बनने जा रही हूं. मैं बहुत उत्साहित हूं.”
रश्मिका मंदाना बोलीं- मैं पूरी तरह से कर्मिशयल सिनेमा…
रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, ”मैं सिर्फ अपने एक्टिंग के लिए नहीं चाहती कि लोग मुझे पहचानें. मैं पूरी तरह से कर्मिशयल सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि वह मुझ पर भी भरोसा कर सकते हैं.” तो मुझे ये सब करना पसंद है और मुझे वह भी करना पसंद है. मैं लोगों को विश्वास दिलाऊंगा कि मुझे ये सब करना मैं काफी एजॉय करना पसंद है.”
एनिमल पार्क को लेकर रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट
रश्मिका मंदाना एनिमल पार्क को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि संदीप वागां रेड्डी ने जब फिल्म के बारे में एक लाइनर बताया तो मेरा दिमाग हिल गया. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने कुछ बदला है या नहीं, लेकिन मुझे इतना पता है कि यह पूरी तरह से मैडनेस है. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रणबीर कपूर और संदीप के साथ फिल्म में काम करने पर बहुत मजा आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










