Salman Khan: सलमान खान की सिक्योरिटी पर बॉडीगार्ड शेरा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'भाईजान की जान को खतरा है'
Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री गम में डूबी है. बाबा अपनी इफ्तार पार्टी के लिए मशहूर थे. उनकी मौत के बाद सबसे ज्यादा खतरा सलमान खान पर मंडरा रहा है.
Salman Khan: एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर एक बार फिर मौत का खतरा मंडरा रहा है. एक्टर की सिक्योरिटी भी टाइट कर दी गई है. दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है, वही गिरोह लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर के बॉडीगार्ड शेरा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं कि भाईजान की जान को खतरा है. आइए बताते हैं पूरी बात.
बॉडीगार्ड शेरा का इंटरव्यू
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने पिछले साल न्यूज एजेंसी एएनआई से सलमान खान की सिक्योरिटी पर कई बात की थी. उन्होंने कहा था कि, “सलमान खान की जान को खतरा है, जिन सितारों की जान को खतरा होता है, उनके लिए भीड़ में जाना मुश्किल हो जाता है. जब आप इतने बड़े स्टार की सिक्योरिटी देख रहे होते हो तब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना होता है. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती भाई के फैंस को संभालना होता है. जब भाई भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं तब हमारा काम सलमान भाई की सुरक्षा करना होता है और स्थानीय सुरक्षाकर्मी भीड़ को संभालने का काम करती है.”
कैसे मिले थे सलमान और शेरा?
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने जूम टीवी के साथ इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें भाईजान से सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने मिलवाया था. शेरा ने कहा था कि, “सोहेल भाई ने एक स्टेज शो के दौरान मुझे सलमान भाई से मिलवाया था. वहां सुरक्षा से संबंधित को मसला हो गया था और सोहेल भाई को पता था कि मैं थोड़ा सख्त इंसान हूं तो उन्होंने कहा, ‘तुम सलमान भाई के साथ क्यों नहीं रहते? बस! समय के साथ-साथ, मैं और भाई घुलमिल गए और ये रिश्ता आज भी कायम है. हमारी जोड़ी बेमिसाल है- मैं सरदार हूं, वह पठान हैं और साथ में हम अजेय हैं. मैं भाई से हमेशा कहता हूं, ‘जब तक मैं हूं, तब तक मैं आपकी सेवा करूंगा.’ बता दें कि शेरा सलमान खान को अपना मालिक कहते हैं. और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी वह अपने मालिक के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










