Baba Siddique Murder: अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देने क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख खान? सामने आई शॉकिंग वजह
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2024 10:29 AM
Baba Siddique
Baba Siddique Murder: पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है. सलमान खान इस दुख की घड़ी में अपने दोस्त के परिवार के साथ खड़े दिखे. जबकि शाहरुख खान ने इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखा.
Baba Siddique Murder: 12 अक्टूबर की रात मुंबई में 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो गोली उनके सीने और एक पेट में लगी. उनकी हत्या उस समय की गई जब वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर थे. सिद्दीकी की नृशंस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली. वहीं, अपने क्लोज फ्रेंड को खोने का गम सलमान खान को सता रहा है. सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि देने के सलमान से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. हालांकि शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए.
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले से शाहरुख खान ने बनाई दूरी
बाबा सिद्दीकी के शाहरुख खान काफी क्लोज फ्रेंड थे. अक्सर उनकी इफ्तार पार्टीयों में किंग खान शामिल होते थे. हालांकि सिद्दीकी के अंतिम संस्कार से एक्टर नदारद दिखे. टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख ने इस मैटर से दूरी बनाए रखी क्योंकि ये एक मर्डर का मामला है और वो नहीं चाहते कि इसमें उनका नाम घसीटा जाए. सूत्र ने बताया कि, “शाहरुख खान राजनेता की मर्डर मामले में शामिल नहीं होना चाहते हैं. यह केस सलमान खान से भी जुड़ा हुआ और एक्टर इस वजह से दूर रहना चाहते हैं.”
बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए शाहरुख खान
सूत्र ने आगे ये भी बताया कि, ”लॉरेंस बिश्नोई का सर्किट कैसे काम करता है, ये जानते हुए किंग खान किसी तरह का हार्म उनपर नहीं आने देना चाहते. इस वजह से उन्होंने बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में शामिल ना होकर इस मैटर से गायब रहना ही सही समझा, जो उनके क्लोज फ्रेंड थे.” बता दें कि बाबा सिद्दीकी ही वह इंसान थे, जिन्होंने सलमान खान और शाहरुख के बीच लड़ाई खत्म करवाई थी. सलमान और शाहरुख के बीच चली आ रही 5 साल की दुश्मनी को उन्होंने चुटकी में खत्म करवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










