Salman Khan Birthday: 2900 करोड़ की संपत्ति से लेकर लग्जरियस गाड़ियों तक, सलमान खान की नेट वर्थ जान दंग रह जाएंगे

Salman Khan on divorce
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में वह वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आए थे. ऐसे में आज उनके खास मौके पर उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार, जिसके पास न फेम की कमी है और ना ही शौहरत की. यह सुपरस्टार अपने आप में ही किसी ब्रांड से कम नहीं है. जी हां, हम बात खानों के खान सलमान खान की कर रहे हैं, जो आज 27 दिसंबर को अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हाल ही में भाईजान वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में कैमियो करते हुए नजर आए थे. दर्शकों का मानना है कि उनके कैमियो ने फिल्म में जान डाल दी. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी उनके कैमियो का फायदा हुआ. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
सलमान खान नेट वर्थ
सलमान खान के नेट वर्थ की बात की जाए तो टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सलमान खान लगभग 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. वह मुंबई में बांद्रा वेस्ट के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत 100 से 150 करोड़ रुपये तक है. इसके अलावा सलमान खान ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्में प्रोड्यूस करके भी पैसे कमाते हैं. उनका अपना सलमान खान फिल्म्स के नाम से प्रोडेक्शन हाउस है. सलमान क अपना क्लोदिंग ब्रांड Being Human भी है, जो चैरिटेबल फाउंडेशन को सपोर्ट करता है.
सलमान खान की प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
सलमान खान अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं. इसके लिए उन्होंने SK-27 Gym के नाम से जिम चैन भी खोला है. वहीं, उनका Gorai मुंबई में बीच हाउस है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है. इसमें 5 बेडरूम, जिम, थिएटर, बाइक और स्वीमिंग पूल सभी मौजूद हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 94.15 लाख, 1.26 करोड़ और 1.41 करोड़ के लग्जरी कार्स हैं.
यह भी पढ़े: Salman Khan: अभिजीत भट्टाचार्य ने साधा सलमान खान पर निशाना, बोले- एक ठरकी और दारुबाज अगर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










