Salim Khan Birthday: जब सलीम के एक फैसले ने बदल दी थी खान परिवार की जिंदगी, भाईजान भी नहीं करते थे बात

Salim Khan Birthday
Salim Khan Birthday: जंजीर और शोले जैसी सुपरहिट फिल्मों के मशहूर लेखक और प्रोड्यूसर सलीम खान ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. आज वह अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं.
Salim Khan Birthday: ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों के मशहूर लेखक और प्रोड्यूसर सलीम खान आज 89 साल के हो गए हैं. 24 नवंबर, 1935 के दिन इंदौर के बालाघाट में जन्में सलीम खान ने साल 1960 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बारात’ से बतौर असिस्टेंट एक्टर अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.
सलीम की इस फिल्म का निर्देशन के. अमरनाथ ने किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए. इसी दौरान उनकी मुलाकात सुशीला चरक उर्फ से सलमा खान से हुई. सलीम अपने परिवार का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके एक फैसले की वजह से उनका पूरा परिवार उनसे नाराज हो गया था. आइए आज उनके जन्मदिन के बारे में इस फैसले के बारे में सबकुछ बताते हैं.
सलीम खान की लव स्टोरी
सलीम खान और सुशीला चरक ने साल 1964 में शादी की थी. शादी के बाद वह सुशीला से सलमा खान बन गईं. सलीम खान की भी दिलचस्पी फिल्मों से ज्यादा लिखने में बढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का लेखन किया. उन दिनों मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हेलेन भी दूसरे विश्वयुद्ध के बाद भारत आ गई थीं. यहां उन्हें कुछ फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई थी. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 1981 में सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी कर ली. हालांकि, उस बीच सलीम पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलविरा के पिता थे.
हेलेन से शादी नाराज हुआ खान परिवार
सलीम खान की दूसरी शादी से पूरा खान परिवार नाराज था. एक इंटरव्यू के दौरान उनकी पहली पत्नी सलमा खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वह सलीम की दूसरी शादी से डिप्रेशन में चली गई थीं और काफी परेशान रहने लगी थीं. यहां तक कि उनके बच्चों सलमान खान, अरबाज और सोहेल ने अपने पिता सलीम से बात करना बंद कर दिया था. हालांकि, बाद में समय के साथ-साथ उन्होंने इस परिस्थिति और हेलेन दोनों को अपना लिया. अब हेलेन और खान परिवार का रिश्ता काफी अच्छा हो गया है. यहां तक कि भाईजान मदर्स डे पर अपनी मां सलमा खान के साथ-साथ हेलेन को भी विश करते हैं.
Also Read: Kartik Aaryan Birthday: जानिए उनकी करोड़ों की लग्जरी कार कलेक्शन और संघर्ष की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










