Salaam Venky BO Collection Day 1: काजोल की ‘सलाम वेंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, इतनी हुई कमाई

Salaam Venky Box Office Collection Day 1: काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन कोई खास कमाल नहीं किया है. फिल्म में आमिर खान, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, आहना कुमरा भी है.
Salaam Venky Box Office Collection Day 1: काजोल और विशाल जेठवा स्टारर ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky Box Office Collection Day ) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में काजोल, सुजाता के रोल में नजर आ रही है, जो अपने बेटे की जिंदगी के लिए लड़ती दिख रही है. कहानी काफी इमोशनल है और इसका रेवती ने निर्देशन किया है. फिल्म को ट्विटर पर अच्छे रिव्यू मिले है और जिसने भी मूवी देखी, उसने इसकी तारीफ की. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
‘सलाम वेंकी’ ने किया पहले दिन इतना का कलेक्शन
काजोल की ‘सलाम वेंकी’ का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से ही मूवी को लेकर काफी बज था. लेकिन इसका फायदा देखने को नहीं मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले दिन 60 लाख रुपये कमाए. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है.
‘सलाम वेंकी’ में आमिर खान ने कैमियो रोल निभाया है और पर्दे पर उनका अलग लुक देखने को मिला है. इसमें राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, आहना कुमरा भी है. वहीं, अजय देवगन ने मूवी की तारीफ करते हुए लिखा था, काजोल के लिए, जो मेरी जिंदगी को बड़ी बनाती हैं, आप फिल्म में सर्वश्रेष्ठ हैं. सलाम वेंकी ने मुझ पर इमोशनल कर दिया है. ये स्पेशल है. पूरी टीम शान कर रही है, स्पेशली रेवती और विशाल विशाल जेठवा पूरी कास्ट और क्रू को मेरी शुभकामनाएं.
Also Read: काजोल की बेटी न्यासा का लुक इतना कैसे बदल गया? एक्ट्रेस ने बताया ये ब्यूटी सीक्रेट
वहीं, अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर क्राइम-थ्रिलर दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. फिल्म अपने 22वें दिन शानदार 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. फिल्म ने अबतक 196 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. दृश्यम फिल्म काजोल की फैमिली ड्रामा सलाम वेंकी को कड़ी टक्कर देगी. देखना है कि सलाम वेंकी आगे दिनों में कमाल दिखा पाती है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










