Saiyaara Box Office Collection Day 13: 13वें दिन अहान-अनीत की 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर या फुस्स? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jul 2025 9:57 AM
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office Collection Day 13: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने 12 दिनों में 250 करोड़ कर लिया है. वहीं, अब 13 बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है, आइए बताते हैं. साथ ही जानिए फिल्म हिट या फ्लॉप हुई?
Saiyaara Box Office Collection Day 13: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने नए चेहरों को लॉन्च करते हुए भी जबरदस्त बिजनेस किया है. फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और अब 13वें दिन तक इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का टोटल कलेक्शन.
13वें दिन ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन (बुधवार) को लगभग 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 266.46 करोड़ रुपये पहुंच जाता है. फिल्म बीते दो दिनों से सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है. लेकिन ओवरऑल बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन शानदार रहा है.
सैयारा ने साल 2025 में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों जैसे कि ‘हाउसफुल 5’, ‘रेड 2’, और ‘स्काई फाॅर्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
जानें किस दिन सैयारा ने कितनी कमाई की
Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 12- 9.93 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 13- 0.03 करोड़
नेट कमाई- 266.46 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े: Saiyaara: GEN-Z को क्यों पसंद आ रही ‘सैयारा’, आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर एक ग्रुप का…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










