Richest Bollywood Actress: पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, नेट वर्थ जान लगेगा झटका

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस सालों से अपनी एक्टिंग से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर चुकी हैं. यहां तक की कमाई के मामले में उन्होंने अपने पति और एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट जैसी सफल अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है और करोड़ों रुपए की संपत्ति भी खड़ी की है. इनमें कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो कमाई के मामले में अपने पति से भी ज्यादा आगे हैं. ऐसे में आज हम आपको सबसे अधिक कमाने वाली एक्ट्रेस और उनके पति की नेटवर्थ बताएंगे.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
ईटी नाउ के अनुसार, दीपिका पादुकोण एक फिल्म का 30 करोड़ रुपये चार्ज करती है. ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए एक डील में 8 करोड़ रुपये लेती है. इसके अलावा उनका खुद का 82°E नामक मेकअप ब्रांड है. एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये है. वहीं, द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दीपिका के पति और एक्टर रणवीर कपूर एक फिल्म का 30-50 करोड़ रुपये कमाते है और उनकी वार्षिक वेतन 21 करोड़ है. उनकी कुल सम्पत्ति 245 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की नेटवर्थ रणवीर से अधिक है.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक, कैटरीना एक फिल्म का 10-12 करोड़ फीस लेती हैं. अगर फिल्म की बजट ज्यादा हुई तो वह 15 से 21 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. उनका एक ब्यूटी ब्रांड भी है, जिसका नाम ‘Kay Beauty’ है और एक ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए 6-7 करोड़ लेती हैं. कैटरीना की कुल सम्पति 224 करोड़ रुपये है. तो वहीं, एक्ट्रेस के पति और एक्टर विक्की कौशल हर जिंदगी के अनुसार, एक फिल्म का 10-12 करोड़ फीस लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेन्ट और विज्ञापन से 2-3 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी कुल संपत्ति 140 करोड़ रुपये है.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, पोर्टफोलियो और ब्रांड एंडोर्समेन्ट की वजह से ऐश्वर्या की कुल संपत्ति 800 करोड़ से अधिक है. CNBC TV18 के अनुसार, वह एक फिल्म से 10 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए एक दिन का 6-7 करोड़ रुपये लेती हैं. GQ के अनुसार, एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन 280 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. ब्रांड और एड से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा वह प्रो कबड्डी लीग के जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के ओनर हैं. हालांकि, इसके बाद भी ऐश्वर्या राय की संपत्ति अधिक है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
GQ के अनुसार, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा एड��स से भी वह मोटी कमाई करती हैं. साथ ही वह एड-ए-मम्मा चाइल्डवियर ब्रांड की फाउंडर भी हैं और उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसका नाम ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ है. उनके पति की कमाई की बात करें तो, रणबीर कपूर की कुल सम्पति 330 करोड़ रुपये है. वह एक ब्रांड एंडोर्स का 6-7 करोड़ लेते है और एक फिल्म का 50 से 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
यह भी पढ़े: Kunal Kamra से पहले इन कॉमेडियन को भारी पड़ी कॉमेडी! एक ने माता-पिता पर किया था अश्लील कमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










