Retro Box Office Collection Day 2: सूर्या की 'रेट्रो' ने लूटी 'रेड 2' की बादशाहत, दो दिनों में बजट निकालने के करीब
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 May 2025 10:48 AM
Retro Box Office Collection Day 2
Retro Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार सूर्या की एक्श -ड्रामा 'रेट्रो' 1 मई को अजय देवगन की 'रेड 2' के साथ रिलीज हो चुकी है और आते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है. फिल्म ने अजय देवगन की रेड 2 को पछाड़ इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.
Retro Box Office Collection Day 2: साल 2024 की फिल्म ‘कंगुवा’ से धमाल मचाने के बाद साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी नई फिल्म ‘रेट्रो’ के साथ सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रहे हैं. 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ संग रिलीज हुई सूर्या की रेट्रो ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है. साथ ही यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. यही नहीं 1-2 दिनों में फिल्म अपना बजट भी निकाल देगी. अब रेट्रो के डे 2 कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. इसी के साथ आइए बताते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितना कारोबार कर लिया है.
रेट्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
कार्तिक सुब्बाराज की ओर से निर्देशित सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर इस तमिल फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. वहीं, अब दूसरे दिन के शुरूआती आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार रेट्रो ने डे 2 को 0.02 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में टोटल 19.27 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. यही नहीं जाट और गुड बैड अग्ली के बाद यह तीसरी सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
रेट्रो के बारे में…
इंडिया टाइम्स के मुताबिक, रेट्रो का बजट महज 60 करोड़ का है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला वियजन के मुताबिक, अगर फिल्म 120 करोड़ रुपये कमा लेती है तो यह हिट हो जाएगी. वहीं, फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े के अलावा प्रकाश राज, जयराम और नासर भी हैं. इसकी कहानी एक गैंगस्टर पर केंद्रित है, जो अपनी पत्नी की रक्षा करने के लिए फिर से हाथ में हथियार उठा लेता है.
यह भी पढ़े: Box Office Report: रेट्रो, रेड 2, द भूतनी या हिट 3? ओपनिंग में बॉलीवुड पर साउथ की धाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










