Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण संग तलाक की खबरों पर लगाया विराम, फ्लॉन्ट किया वेडिंग रिंग, कहा- ये मेरी पसंदीदा अंगूठी है
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 May 2024 11:53 AM
Ranveer Singh Deepika Padukone
एक इवेंट में रणवीर सिंह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण द्वारा दी गई रिंग फ्लॉन्ट किया. उन्होंने बताया कि दीपिका द्वारा दी गई शादी की रिंग और प्लैटिनम सगाई की अंगूठी उन्हें बहुत पसंद है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. कपल ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. इस बीच खबरें आई कि रणवीर और दीपिका के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे. रणवीर ने शादी की तसवीरें डिलीट कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पर खबर फैल गई कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है. हालांकि इस बीच एक्टर ने तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.
रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग
रणवीर सिंह हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए. मुंबई में ‘टिफनी एंड कंपनी’ के स्टोर लॉन्च के दौरान रणवीर ने ‘वोग इंडिया’ से बातचीत की. इस दौरान उनसे पूछ गया कि उनका पसंदीदा ज्वेलरी कौन सा है. इसपर उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा दी गई रिंग फ्लॉन्ट किया. उन्होंने बताया कि दीपिका द्वारा दी गई शादी की रिंग और प्लैटिनम सगाई की अंगूठी उन्हें बहुत पसंद है. उन्होंने वेडिंग रिंग दिखाई जिसे उन्होंने बड़े गर्व के साथ पहना हुआ था. इसके अलावा एक्टर ने रिवील किया कि उन्हें अपनी मां की हीरे की बालियां और दादी की मोती काफी पसंद है. एक्टर ने बातों ही बातों में तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए एयरपोर्ट पर
तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वेकेशन मनाकर वापस मुंबई लौट गए है. उनका वीडियो पैपराजी सेलिब्रेटी मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा था. रणवीर ने स्टाइलिश टी-शर्ट, कैप और सनग्लासेस लगाया था. बता दें कि दीपिका अगली बार फिल्म कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन में दिखेंगी. कल्कि 2898 एडी जून में रिलीज होने वाली है. वहीं, रणवीर सिंघम अगेन में कैमियो रोल में दिखेंगे.
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ब्लैक पैंट सूट में दिखी स्टनिंग, एक्ट्रेस ने कांस से शेयर किया नया लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










