Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, जल्द ही रणवीर सिंह के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी

Updated:
विज्ञापन
Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, जल्द ही रणवीर सिंह के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है. कपल के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है.

विज्ञापन

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. इस बात की जानकारी कपल ने शेयर की है.

दीपिका पादुकोण मां बनने वाली है. रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में बताया गया है कि बच्चा सितंबर में आएगा.

दीपिका और रणवीर के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाी हो आप दोनों को. एक यूजर ने लिखा, खुशखबरी सामने आ गई. एक यूजर ने लगा, आपकी खुशियों को नजर ना लगे. इसपर खई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी दूसरी तिमाही में बताई जा रही हैं. उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है.

कुछ समय पहले ही बाफ्टा समारोह में दीपिका पादुकोण नजर आई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक से सबको दीवाना बना दिया था. दीपिका की तसवीरें वायरल होते ही फैंस कयास लगे कि वो प्रेग्नेंट है. फैंस कयास लगा रहे थे कि तसवीरों में उनका बेबी बंप दिख रहा है.

Also Read: BAFTA 2024: दीपिका पादुकोण के बाफ्टा लुक पर अटका फैंस का दिल, एक्ट्रेस ने इस फिल्म को किया अवॉर्ड से सम्मानित

पिछली बार दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में नजर आई थी और इसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. इसमें अनिल कपूर भी थे. इसमें एक्ट्रेस स्क्वाड्रन लीडर मीनल ‘मिन्नी’ राठौड़ के किरदार में दिखी थी.

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन है. इसमें वो लेडी पुलिस के रोल में दिखेंगी. इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े स्टार्स है.

फिल्म सिंघम अगेन के अलावा दीपिका, नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी, जेसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है और यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है.

रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगे. इसे लेकर एक्टर काफी उत्साहित है. डॉन 3 में कियारा आडवाणी नजर आएगी. हाल ही में इसके बारे में फरहान अख्तर ने जानकारी दी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola