रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को बजरंग दल ने उज्जैन मंदिर में जाने से रोका, बगैर दर्शन किए लौटे, जानें पूरा मामला

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2022 11:01 AM

विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन में महाकाल मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया. जिसके बाद कपल को बिना दर्शन किए वापस जाना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के प्रमोशन में बिजी है. दोनों की ये फिल्म आगामी 9 सितंबर को रिलीज होगी. इसी फिल्म को लेकर बीते दिनों रणबीर और आलिया मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. हालांकि इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया. बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कहा कि रणबीर कपूर ने ‘गौ माता’ पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा था, कि उन्हें बीफ खाना अच्छा लगता है. “हम उन्हें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं करने देंगे. हम केवल काले झंडे दिखा रहे है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को नहीं महाकाल मंदिर में दर्शन करने से रोका

महाकाल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने दंपती को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया. रणबीर और आलिया के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

Also Read: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ‘Brahmastra’ को कोर्ट से मिली राहत, अब लीक नहीं होगी फिल्म


बजरंग दल के नेता ने लगाया ये आरोप

बजरंग दल के नेता अंकित चौबे ने संवाददाताओं से कहा, ”हम उन्हें पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि कुछ दिन पहले रणबीर ने कहा था कि वह मांसाहारी भोजन में मटन, चिकन और बीफ खाना पसंद करते हैं.” उन्होंने दावा किया कि यहां तक आलिया ने कहा था कि जो लोग उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र देखना चाहते हैं, उन्हें देखना चाहिए और नहीं देखना चाहते हैं, वे ना देखें. हालांकि, मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि विरोध के बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत उन्होंने कार्रवाई की है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola