Pushpa 2 फिल्म को फायदा पहुंचाने के लिए अल्लू अर्जुन की हुई गिरफ्तारी? राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान आया सामने

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2024 10:02 AM

विज्ञापन

Ram Gopal Varma on Allu Arjun arrest

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में है. हालांकि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अब राम गोपाल वर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है कि किस वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के हैदराबाद प्रीमियर में हुई भगदड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. ये घटना 4 दिसंबर को हुई थी और इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा घायल हो गया था. हालांकि 14 दिसंबर को एक्टर को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है. अब इसपर राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर बड़ी बात कह दी है.

राम गोपाल वर्मा ने बताया किस वजह से हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, “तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के साथ ऐसा क्यों किया, ये सोच हर कोई हैरान है. मुझे लगता है कि इसका कारण यह है कि वह तेलंगाना राज्य के पसंदीदा बेटे को बड़ा पब्लिसिटी बूस्ट देना चाहते थे, जिससे पुष्पा 2 के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन में बड़ा उछाल आए. उन्होंने आगे लिखा, यह बताता है कि राज्य ने जानबूझकर इतनी कमजोर मुकदमेबाजी क्यों की, ताकि वह कुछ घंटों में जमानत पर रिहा हो सके और और भी मेगा पॉपुलर बनकर बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज कर सकें.”

राम गोपाल वर्मा ने सीएम रेवंत रेड्डी को कहा थैंक्यू

राम गोपाल वर्मा ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, थैंक्यू रेवंत रेड्डी गारू, तेलंगाना राज्य की प्रतिष्ठा को पुष्पा 2 की सुपर कलेक्शन की तरह सुपर हाई रखने के लिए. वहीं, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के अपने पहले वीक में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म ने रिकॉर्ड समय में ‘स्त्री 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने शनिवार यानी 14 दिसंबर को 62.3 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अबतक मूवी ने कुल कमाई 824.5 करोड़ रुपये की कर ली है.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola