Spirit Row: राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण-संदीप रेड्डी वांगा के स्पिरिट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jul 2025 5:24 PM
Ram Gopal Varma breaks silence on Deepika Padukone Sandeep Reddy Vanga spirit row
Spirit Row: दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच हुए विवाद ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. एक्ट्रेस ने शिफ्ट टाइमिंग को लेकर कहा था, जिसके बाद उन्हें 'स्पिरिट' से निकाले जाने की खबरें आई. अब पूरे मामले पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय दी है.
Spirit Row: बॉलीवुड फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय दी है. दरअसल एक्ट्रेस कथित तौर पर ‘स्पिरिट’ से निकाले जाने के बाद सुर्खियों में आई थी. बताया गया है कि हाल ही में मां बनीं दीपिका ने आठ घंटे काम करने की मांग की थी, जो कथित तौर पर वांगा को रास नहीं आया. इससे दोनों में जंग छिड़ गई. राम गोपाल वर्मा का मानना है कि पूरा विवाद ‘अतिरंजित’ था.
दीपिका पादुकोण-संदीप रेड्डी वांगा के विवाद पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “जब अभिनेताओं के लिए निश्चित शिफ्ट टाइमिंग की बात आती है, तो मुझे सचमुच लगता है कि यह दो लोगों के बीच एक समझौता है. उनमें से प्रत्येक को अपनी बात कहने का अधिकार है और दूसरे को मना करने का अधिकार है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरी राय में पूरी बात बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई थी, क्योंकि मैं कह सकता हूँ कि मैं 23 घंटे काम कराना चाहता हूं, और अभिनेता कह सकता है कि मैं केवल एक घंटा काम करना चाहती हूं. यह उनका फैसला है, लेकिन एक इंसान दूसरे इंसान को कुछ करने के लिए कैसे मजबूर कर सकता है? वे एक-दूसरे के साथ काम करने या न करने के लिए सहमत हो सकते हैं… लेकिन उस बात को मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया.”
शिफ्ट टाइमिंग पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
उन्होंने आगे बताया कि अभिनेताओं के लिए निश्चित शिफ्ट टाइमिंग रखना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि फिल्म निर्माण में कभी भी कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिल्म बनाने में कई चीजों की जरुरत होती है. कई बार आप जब चाहो लोकेशन नहीं मिलती है, कुछ और बात बिगड़ती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










