Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी फरवरी में इस तारीख को लेंगे सात फेरे, डिटेल्स आई सामने
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jan 2024 12:13 PM
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है. साल 2021 में कपल ने अपने रिश्तो को इंस्टा पर आधिकारिक बना दिया था. अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. कपल अगले महीने शादी करने जा रहे हैं.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक-दूसरे को हो जाएंगे. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब फरवरी में कपल सात फेरे लेने वाले है.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. रकुल के जन्मदिन पर एक्टर ने ये फोटो शेयर कर लिखा था, “तुम्हारे साथ, दिन दिन जैसे नहीं लगते. तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने में कोई मजा नहीं है.”

पैपराजी हैंडल वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर दावा किया कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी, 2024 को शादी कर सकते है. वहीं, हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल गोवा में अपने दोस्तों और परिवार की मौजदूगी में सात फेरे लेंगे.

अंदरूनी सूत्र कहते हैं, “वे वास्तव में निजी लोग हैं और शादी को भी निजी रखना चाहते हैं. वे शादी के जश्न में व्यस्त होने से पहले छुट्टी का आनंद ले रहे हैं. सूत्र ने बताया कि जैकी फिलहाल अपनी बैचलर पार्टी बैंकॉक में मना रहे है. रकुल भी वहीं है और अपने ब्रेक को एजॉय कर रही है.

अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में रकुल ने जैकी संग रिश्ते को लेकर कहा था, “हम दोनों की राय है कि रिश्ते में छिपाने या धूर्तता करने जैसा कुछ भी नहीं है. यदि आप एक हैं, तो सबसे अच्छी बात यह है कि एक-दूसरे को सम्मान दें और इसे स्वीकार करें.”

कुछ दिन पहले ही रकुल ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी के लिए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था. रकुल ने लिखा था, “हैप्पी जन्मदिन मुबारक हो मेरे लव. इस जन्मदिन पर और हर दिन मैं कामना करती हूं कि आपको वह सब भरपूर मिले जो आप चाहते हैं.”

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी है. बता दें कि पहला भाग 1996 में रिलीज हुआ था.

रकुल की पहली फिल्म कन्नड़ में थी. रकुल केवल 18 वर्ष की थीं जब उन्होंने कुछ एक्स्ट्रा पॉकेट मनी कमाने के उद्देश्य से 2009 में गिल्ली के साथ डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्हें गोल्फ का शौक है और वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी थी.

रकुल प्रीत सिंह ने साल 2011 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था और इसमें वो पांचवें रनर-अप बनी थी. वहीं, इस्टाग्राम पर उनकी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें मौजूद है.
जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ है और ये अगले साल रिलीज होगी.
Also Read: आखिर क्यों 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी बातप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










