Raju Srivastava: वेंटिलेटर पर राजू श्रीवास्तव, जानिए कैसी है कॉमेडियन की तबीयत, ये है ताजा अपडेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2022 7:18 AM

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अभी भी वो बेहोश है और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. राजू के परिवार वालों ने कुछ दिन पहले बयान कर कहा था कि उनके उत्तम स्वास्थ के लिए प्रार्थना करते रहें.

विज्ञापन

Raju Srivastava Health Update: 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती है. स्टैंड-अप कॉंमेडियन की उसी दिन एंजियोप्लास्टी की गई थी. हालांकि अभी तक वो वेंटिलेटर पर है. हाल ही में उनकी एमआरआई रिपोर्ट सामने आई थी. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें उन्हें अब तक होश नहीं आया है.

राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेट

राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके सिर की कोई नस दबी हुई है और इसे ठीक होने में करीब 10 दिन लग सकते है. वहीं, हाल ही में उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने बताया था कि, राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है. डॉक्टर भी कह रहे है कि वो पॉजिटिव रिस्पांस दिखा रहे है. राजू जी ने हाथ-पैर हिलाए जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है.

https://www.instagram.com/p/ChL_n9GLV0S/
राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आईसीयू में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, उनकी हालत नाजुक है. कोई सुधार नहीं हुआ है.

Also Read: राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भेजा खास संदेश, कहा-राजू उठो…, जानें पूरा मैसेज
अमिताभ बच्चन का ऑडियो मैसेज

राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए उन्हें अमिताभ बच्चन का ऑडियो मैसेज भी सुनाया गया. एम्स के डॉक्टरों द्वारा ने उनके परिवारवालों को आइडिया दिया कि उन्हें ऐसे किसी की आवाज सुनाई जाए, जिसें वो काफी पसन्द करते है. जिसके बाद उनके परिवार वालों ने बिग बी से संपर्क किया और एक्टर ने ऑडियो रिकॉर्ड कर भेजा. इसमें अमिताभ ने कहा, राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है.

राजू श्रीवास्तव की फिल्में

राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola