जेल में कैसे हैं राजपाल यादव? सलमान-अक्षय ने उतारा Rajpal का 9 करोड़ का कर्ज? जानें

Updated at : 16 Feb 2026 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
राजपाल यादव

राजपाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की रिहाई की खबरों पर पत्नी राधा यादव ने सफाई दी है. राधा ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने आगे बढ़कर समर्थन दिया है.

विज्ञापन

Rajpal Yadav Case: करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव को लेकर इन दिनों दो सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- क्या उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. दूसरा सवाल ये कि क्या सलमान खान या अजय देवगन ने उनका पूरा कर्ज चुका दिया है? दरअस, सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने वीडियो और इंडस्ट्री सपोर्ट की खबरों के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई. हालांकि अब उनकी पत्नी राधा यादव ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

रिहाई की खबरों पर लगा विराम

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में राधा यादव ने उन सभी खबरों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह तिहाड़ जेल में ही हैं और उनकी जमानत पर अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को तय है. उनके मुताबिक अभी तक किसी तरह की रिहाई नहीं हुई है. राधा ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राजपाल ठीक हैं.

वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो दरअसल पुराना बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, यह क्लिप साल 2018 का है, जब राजपाल यादव ने सार्वजनिक रूप से सलमान खान को अपने सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया था. लेकिन अभी जो परिस्थिति है उसकी वजह से यह वीडियो फिर से शेयर किया जाने लगा, जिसकी वजह से लोग कंफ्यूज हो गए. फैंस को लगा कि एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं.

सलमान खान, अजय देवगन ने चुकाया राजपाल यादव का पूरा कर्जा?

यह भी खबरें आईं कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे राजपाल यादव के सपोर्ट में आगे आए हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने राजपाल यादव का कर्जा चुका दिया है. अब इस पर राधा यादव ने कहा, “मैं इस समय किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं ले सकती, लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने आगे बढ़कर समर्थन दिया है. अभी मैं नाम और रकम का खुलासा करने की स्थिति में नहीं हूं.” आगे उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे. फिलहाल मैं बस इतना ही कह सकती हूं. जब राजपालजी बाहर आ जाएंगे, तब वह आपसे और मीडिया से खुद बात करेंगे और पूरे मामले पर विस्तार से सफाई देंगे.”

यह भी पढ़ें- जेल में बंद राजपाल यादव के लिए राहत भरी खबर, मिला फिल्म का ऑफर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola