Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी! तापसी पन्नू-विक्की कौशल संग मनाया जश्न
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Dec 2023 7:50 AM
शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए है और अब तक इसने भारत में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच राजकुमार हिरानी ने फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की.

शाहरुख खान की डंकी गुरुवार, 21 दिसंबर को रिलीज हो गई. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल है. पठान-जवान की सफलताओं के बाद, राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी भी ब्लॉकबस्टर हिट बनने के रास्ते पर है.

हाल ही में डंकी की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. जिसमें राजकुमार हिरानी टीम के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आया है.
The cast and crew were all smiles post Dunki's special screening 🥺🤍#VickyKaushal #RajkumarHirani #TaapseePannu #Dunki pic.twitter.com/Bd6rW9aCek
— A 🕊️ (@scrappinthrough) December 21, 2023

वीडियो में राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजकुमार हंसते हुए दिख रहे है क्योंकि वो फिल्म को मिल रहे रिएक्शन पर चर्चा कर रहे थे.

इस वीडियो में शाहरुख खान नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि वो उस समय आनंद पंडित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. बता दें कि फिल्म में किंग खान का रोल हार्डी ने निभाया था.

हाल ही में एक प्रेस मीट में शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी के बारे में तीन शब्दों में बताया. उन्होंने कहा, “राजकुमार हिरानी, मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कृपया 21 दिसंबर को देखें.

शाहरुख खान को लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म डंकी उन लोगों के बारे में है जो घर से दूर रह रहे हैं. उन्होंने कहा था, डंकी उन सभी लोगों के बारे में है, जिन्होंने काम के कारण अपना घर छोड़ दिया है और कहीं और घर बना लिया है, जैसे आप लोगों ने दुबई में बनाया है. हम जहां भी होते हैं वह घर बन जाता है. यह फिल्म उसी का जश्न मनाती है.”

Sacnilk.com के मुताबिक, डंकी ने पहले दिन 29.20 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि शुरुआती अनुमान की मानें तो दूसरे दिन इसने 20 करोड़ रुपये की कमाई की. डंकी ने दो दिनों में सभी भाषाओं से 49.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में इजाफा होगा.

डंकी के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब लोग जानना चाहते हैं कि ये किस ओटीटी पर और कब रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.

डंकी में आपको शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे. इसमें विक्की और बोमन का कैमियो रोल है.

फिल्म की कहानी पंजाब के लाल्टू में रहने वाले तीन दोस्तों मनु (तापसी पन्नू) बग्गू (विक्रम कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) की है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उन्हें अपनी इन सभी परेशानियों का जवाब इंग्लैंड की किसी भी नौकरी में नजर आता है.
Also Read: Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉयप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










