Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: रजत बेदी की बेटी वेरा ने बिखेरा ग्लैमर, लुक्स में करीना कपूर से हो रही तुलना

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Sep 2025 5:00 PM

विज्ञापन
Rajat Bedi Daughter Vera Bedi Viral Video
रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी का वायरल वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस उनकी तुलना करीना कपूर से कर रहे हैं.

विज्ञापन

Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में वेरा ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ग्रैंड प्रीमियर में नजर आईं, जहां उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया.

इवेंट में वेरा ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, साथ ही एक मिनी पर्स उनके लुक को और क्लासी बना रहा था. स्ट्रेट हेयर, मिनिमल मेकअप और ब्लू आई-लुक्स के साथ वेरा बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लग रही थीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

अब वेरा बेदी के लुक्स की तुलना फैंस करीना कपूर से कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “लिटिल करीना”, वहीं दूसरे ने लिखा, “हीरो से ज्यादा तो विलन की बेटियां खूबसूरत होती हैं.”

वेरा बेदी की पर्सनल लाइफ

सिर्फ 18 साल की उम्र में ही वेरा ने सोशल मीडिया पर खास पहचान बना ली है. फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 1082 फॉलोअर्स हैं और वह खुद लगभग 609 लोगों को फॉलो करती हैं.

यह भी पढ़े: Jailer 2 Release: रजनीकांत ने ‘जेलर’ की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब थिएटर्स में आ सकती है फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola