ePaper

Raid 2 Review: अजय देवगन की रेड 2 देखने लायक है या नहीं, मिले इतने स्टार्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू

Updated at : 30 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Raid 2 Review

Raid 2 Review

Raid 2 Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन साल 2018 की ब्लॉकबस्टर रेड के मोस्ट अवेटेड सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर चुुके हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में अपनी शक्तिशाली भूमिका को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. मूवी का रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है ये फिल्म.

विज्ञापन

Raid 2 Review: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 की रिलीज हो गई हैं. इसमें सिंघम स्टार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं रितेश विलेन के तौर पर एक दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है. तमन्ना भाटिया एक डांस नंबर में स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी. मूवी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है. टिकट बुक करने से पहले जरूर पढ़ें कैसी है फिल्म.

रेड 2 का रिव्यू आया सामने

ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन के अनुसार, “इस हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर में एक भ्रष्टाचार विरोधी आयुक्त बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन की जांच करता है.” अजय देवगन की रेड 2 का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ”#Raid2Review… 4.5 / 5, जरूर देखें. पिछले भाग से बहुत अलग, रोमांचकारी, अजय देगवन की एक्टिंग लाजवाब है. #RiteshDeshmukh का अभिनय टॉप केटगरी का है. कुल मिलाकर अच्छी फिल्म है, मस्ट वॉच.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”Cbfc स्क्रीनिंग में शामिल हुए #Raid2 मूवी रिव्यू… पावरफुल, 4 से ज्यादा रेटिंग डिजर्व करती है. एक उतकृष्ट फिल्म को जरूर मिस न करें.”

भ्रष्टाचार और काले धन की दुनिया को दिखाती है रेड 2

एक एक्स यूजर ने और लिखा, ”रेड 2 सस्पेंस, देशभक्ति और इंटेंस ड्रामा का एक शक्तिशाली मिश्रण है. अजय देवगन एक बार फिर निडर आईआरएस अधिकारी के रूप में चमकते हैं, जो आसानी से ताकत, बुद्धिमत्ता और नैतिक अखंडता को दर्शाते हैं. कहानी भ्रष्टाचार और काले धन की दुनिया में गहराई से उतरती है. कहानी सटीक और आकर्षक है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीटों के किनारे पर रखती है. डायलॉग्स प्रभावशाली हैं, और निर्देशन रोमांचकारी सीन्स सुनिश्चित करता है.”

सीक्वल में क्या दिखेगा खास

सीक्वल में, दांव तब और बढ़ जाता है, जब अमय पटनायक अपनी 75वीं छापेमारी करते हैं और 4,200 करोड़ रुपये से अधिक का काला धन उजागर करते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आते हैं. तीव्र टकराव होते हैं और न्याय और शक्ति के बीच कभी न खत्म होने वाला संघर्ष होता है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन की रेड 2 दोहराएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ओपनिंग डे पर टिंकी नजरें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola