Raid 2 Lifetime Collection: फ्लॉप या हिट हुई अजय देवगन की रेड 2, फिल्म का बजट 150 करोड़, कमाई महज इतनी?
Raid 2 Lifetime Collection
Raid 2 Lifetime Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई अब थम गई है. फिल्म 1 मई को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की अब कमाई नहीं बढ़ेगी, इतना तो तय है. आइए आपको फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Raid 2 Lifetime Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर स्टारर फिल्म रेड 2 ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज ने किया है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला था और इसने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींचा था. मूवी में अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में दिखे थे. उनकी वाइफ का रोल वाणी ने निभाया था. जबकि विलेन के किरदार में रितेश ने निभाया था. फिल्म की कमाई अब थम गई है. आइए आपको इसके लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
फिल्म रेड 2 का लाइफटाइम कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रेड 2 का बजट 150 करोड़ रुपये है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 37वें दिन 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रेड 2 के साथ-साथ हिट 3 और रेट्रो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों से रेड 2 ने बेहतर कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल कलेक्शन 170.50 करोड़ रुपये का किया है. अब हाउसफुल 5 के रिलीज के बाद रेड 2 की कमाई ना के बराबर ही बढ़ेंगी.
जाने रेड 2 ने कितने करोड़ बटोर लिए
- Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 31: 1.15 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 32: 1.61 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 33: 0.55 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 34: 0.42 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 35: 0.1 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 36: 0.4 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 37: 0.15 करोड़
नेट कलेक्शन- 170.50 करोड़
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








