Raid 2 Box Office Collection Day 33: 33वें दिन अजय देवगन की 'रेड 2' हिट या फ्लॉप, रेंगती दिखी कमाई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Jun 2025 10:55 AM
Raid 2 OTT Release
Raid 2 Box Office Collection Day 33: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर 'रेड 2' को रिलीज हुए अब 33 दिन हो गए हैं. ऐसे में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और आने वाली फिल्मों से इसपर क्या असर [देगा, आइए बताते हैं.
Raid 2 Box Office Collection Day 33: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता की ओर से किया गया, जिसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर जैसे कालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. रेड 2 ने शुरूआती हफ्तों में शानदार कमाई की और अब रिलीज के एक महीने बाद यह अपनी कमाई के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है. कुछ दिनों पहले यह लाख पर सिमट गई थी, लेकिन बीते दिन इसकी कमाई में सुधार देखने को मिला है. ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा, आइए जानते हैं.
रेड 2 ने 33वें दिन की कमाई
रेड 2 के 33वें दिन के शुरूआती आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने डे 33 को बॉक्स ऑफिस पर महज 0.01 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 168.47 करोड़ रुपये हो जाती है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है.
इन फिल्मों से मिली टक्कर
रेड 2 की कमाई पर सबसे बड़ा असर अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की वजह से पड़ा है, जिनमें केसरी 2 और भूल चूक माफ शामिल हैं. केसरी 2 भले बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी है, लेकिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी कमाल कर रही है.
अब बहुत जल्द अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी रिलीज होने वाली है, जो 6 जून को रिलीज होगी. यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. साथ ही शानदार स्टार कास्ट से भरपूर यह फिल्म रेड 2 की कमाई पर बड़ा प्रभाव दाल सकती है.
रेड 2 के डे वाइज कलेक्शन
Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Day 31: 1.15 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 32: 1.61 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 33: 0.01 करोड़
रेड 2 का टोटल कलेक्शन- 168.47 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










