Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3 को लेकर सामने आया ये जबरदस्त अपडेट, मेकर्स बोले- निर्देशक सुकुमार इस समय…
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2025 8:24 AM
Pushpa 2 TV Premiere
Pushpa 3: अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. अब पुष्पा 3 का दर्शक इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर अपडेट सामने आया है. तो चलिए आपको बताते हैं तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स क्या बोले.
Pushpa 3: अल्लू अर्जुन , रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था. अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग, धांसू डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और इसे पूरे भारत में जबरदस्त प्यार मिला. इसके बाद साल 2024 में ‘पुष्पा 2: द रूल’ बड़े पर्दे पर आई और इसने धमाका कर दिया और ग्लोबल लेवल पर छा गई. फिल्म पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई थी. अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है. मेकर्स ने पुष्पा 3 को लेकर अपडेट दिया है.
पुष्पा 3 को लेकर सामने आया ये अपडेट
पुष्पा सीरीज के मेकर्स में से एक रवि शंकर ने तीसरे पार्ट पुष्पा 3 को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म साल 2028 में आएगी. उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन को निर्देशक एटली के साथ अपना काम खत्म करना है और उसके बाद वह त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म कर रहे हैं. दोनों प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो साल लग जाएंगे. इसके अलावा रवि शंकर ने ये भी कंफर्म किया कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार एक्टर राम चरण के साथ काम कर रहे हैं. तो फिलहाल दर्शकों को पुष्पा 3 देखने के लिए एक लंबा इंतजार करना होगा.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
क्या पठान 2 में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन?
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान 2 में उनके साथ अल्लू अर्जुन नजर आएंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में अल्लू खलनायक की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में किंग खान और अल्लू आमने-सामने होंगे. वाईआरएफ की यह फिल्म शाहरुख की 2023 की ब्लॉकबस्टर पठान का सीक्वल है. इसमें शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम ने मुख्य किरदार निभाया था. जॉन फिल्म में विलेन बने थे. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










