Pushpa 2 Box Office Day 13: मंगलवार को कितनी पब्लिक बटोर पाई पुष्पा 2, सुस्ती से कमाए इतने करोड़

Pushpa 2 Box Office Day 20
Pushpa 2 Box Office Day 13: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द राइज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस कुछ इंच दूर है. आइये जानते हैं 13वें दिन इसने कितनी कमाई की.
Pushpa 2 Box Office Day 13: दिसंबर की शुरुआत सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाकेदार रही, क्योंकि पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की. मोस्ट अवेटेड सीक्वल हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इसने एक हफ्ते के भीतर ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि दूसरे वीक में एक्शन थ्रिलर की कमाई में गिरावट देखी गई.
पुष्पा 2 ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने दूसरे सोमवार को काफी निराशाजनक कमाई की. इसने महज 26.95 करोड़ का कलेक्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन यानी मंगलवार को मूवी ने 24.25 करोड़ कमाए, जो उम्मीद से काफी कम है. एक्शन थ्रिलर का टोटल कलेक्शन 953.3 करोड़ हो गया.
पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़
Pushpa 2 Box Office Total Collection- 953.3 करोड़
पुष्पा 2 के बारे में
पुष्पा 2: द रूल के कलाकारों की टोली में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल है. एक्शन थ्रिलर की भारी सफलता के बाद दर्शक अब लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की अगली किस्त पुष्पा 2: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता विजय देवरकोंडा के इसका हिस्सा होने की अफवाह है.
किस ओटीटी पर रिलीज होगी पुष्पा 2
थियेटर्स के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ओटीटी दिग्गज ने इस साल की शुरुआत में यह जानकारी शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”थियेटर रिलीज के बाद, एक्शन थ्रिलर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.”
Also Read- Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










