6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ पर दे दिया बड़ा हिंट

Updated:
विज्ञापन

Priyanka Chopra Hints On Don 3 Krrish 4

Priyanka Chopra: हॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी को तैयार हैं. एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से कमबैक कर रहीं एक्ट्रेस ने ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ को लेकर भी उत्साह बढ़ाने वाला संकेत दिया है.

विज्ञापन

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं. हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में लगातार काम करने के बाद प्रियंका अब एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ से भारत में कमबैक करने जा रही हैं, जिसमें वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी.

विज्ञापन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने न सिर्फ अपनी वापसी को लेकर खुलकर बात की, बल्कि अपनी चर्चित फिल्मों ‘डॉन’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइजी को लेकर भी दिलचस्प संकेत दिए.

हॉलीवुड और बॉलीवुड के फर्क पर बोलीं प्रियंका

ScreenRant से बातचीत में प्रियंका ने बताया कि हॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा कि दोनों इंडस्ट्री की फिल्ममेकिंग संस्कृति इतनी अलग है कि एक अभिनेता को हर बार खुद को पूरी तरह ढालना पड़ता है.

प्रियंका के मुताबिक, एक कलाकार का सफर निर्देशक के विजन से जुड़ा होता है और हर सेट पर नए अनुभव के साथ खुद को ढालना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक इंडस्ट्री से सीखी चीजें सीधे दूसरी जगह लागू नहीं की जा सकतीं.

भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर खुशी

प्रियंका ने साफ कहा कि वह भारत लौटकर फिल्म करने को लेकर बेहद खुश हैं. उन्होंने माना कि इतने साल बाद अगर वापसी करनी थी, तो ‘वाराणसी’ जैसी फिल्म से बेहतर मौका और कोई नहीं हो सकता था।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा खुशी डांस करने में मिली, क्योंकि हॉलीवुड फिल्मों में उन्हें लंबे समय से यह मौका नहीं मिला था.

‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ पर क्या बोलीं?

जब प्रियंका से उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं. इस पर महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “फिर जरूर कुछ चल रहा है.”

प्रियंका ने आगे कहा कि आने वाला वक्त काफी रोमांचक होने वाला है, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

आगे किन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी प्रियंका

जहां ‘वाराणसी’ को रिलीज होने में अभी करीब एक साल का वक्त है, वहीं प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में 2026 प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खास साल साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Box Office Clash: बॉर्डर 2 के सामने भी डटी ‘मर्दानी 3’, बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola