Pankaj Udhas Last Rites: जानें कब और कहां होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Pankaj Udhas Last Rites: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया. कई बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Pankaj Udhas Last Rites: प्रतिष्ठित गजल गायक पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने शेयर की थी. एक बयान में कहा, “बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधार के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं.” अंतिम संस्कार आज यानी 27 फरवरी, मंगलवार दोपहर 3 से 5 बजे तक मुंबई के वर्ली स्थित हिंदू श्मशान में होगा. उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा, ‘‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनके गायन से अनेक भाव व्यक्त होते थे और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं.’ वह भारतीय संगीत के प्रकाशस्तंभ थे, जिनकी धुन ने हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया. मुझे उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं. उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.’

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola