OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में होगा फुल एंटरटेनमेंट, वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ हो जाइए तैयार, लिस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2024 11:17 AM
OTT This Week
OTT This Week: अक्टूबर के पहले हफ्ते में दर्शक एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होंगे. तलपति विजय की गोट से लेकर अनन्या पांडे की CTRL इस हफ्ते रिलीज हो रही है.
OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेंनमेंट होने वाला है. लिस्ट में तलपति विजय की मूवी गोट है, जिसे दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले. मूवी को आप अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके अलावा इस हफ्ते CTRL, सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 भी लिस्ट में शामिल है. शो देखने के लिए अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लें.
किस ओटीटी पर रिलीज हुई द गोट
तमिल एक्शन-थ्रिलर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ द गोट नेटफ्लिक्स पर 3 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. मूवी में आपको तलपति डबल रोल में दिखेंगे. फिल्म में तलपति के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा जैसे स्टार्स ने काम किया है. वीकेंड पर पूरी फैमिली के साथ इस मूवी को आप देख सकते हैं.
CTRL कब होगी रिलीज
CTRL एक साइबर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे और विहान मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. इसे आप नेटफ्लिक्स इंडिया पर आज यानी 4 अक्टूबर से देख सकते हैं. फिल्म में अनन्या, नेला नाम की एक लड़की का रोल प्ले कर रही है.
The Tribe को कहां और कब से ओटीटी पर देंखे
इंफ्लूएंसर अलाना पांडे, अलाविया जाफरी, आर्याना गांधी, सृष्टि पोरी और अल्फिया जाफरी की द ट्राइब को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 अक्टूबर से देख सकते हैं. अलाना बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन है.
अनुपम खेर की द सिग्नेचर कहां स्ट्रीम होगी
द सिग्नेचर को आप जी5 पर आज यानी 4 अक्टूबर से देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति की है, जिसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो जाती है. उसके इलाज के लिए उस आदमी के पास ज्यादा पैसे नहीं होते. ये एक इमोशनल कहानी है. इसमें महिमा चौधरी, रणवीर शौरी, अन्नू कपूर, मनोज जोशी ने भी काम किया है.
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मानवत मर्डर्स
साई ताम्हणकर की वेब सीरीज ‘मानवत मर्डर्स’ 4 अक्टूबर से सोनी लिव पर रिलीज हो रही है. ये एक मराठी सीरीज है और इसे गिरीश जोशी ने लिखा है. साई के अलावा इसमें मकरंद अनसपुरे, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली कुलकर्णी ने काम किया है.
अमर प्रेम की प्रेम कहानी में किस एक्टर ने काम किया है
अमर प्रेम की प्रेम कहानी फिल्म जियो सिनेमा पर 4 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही है. सीरिज की कहानी दो पुरुषों की जर्नी को दिखाती है. इसमें सनी सिंह और आदित्य सील लीड़ रोल में दिखेंगे.
बिग बॉस 18 कब से शुरू हो रहा
सलमान खान का शो बिग बॉस 18 के शुरू होने में मात्र 2 दिन रह गए है. शो में निया शर्मा, शहजादा धामी और शिल्पा शिरोडकर नजर आएंगी. तीनों का नाम कंफर्म है. बाकी कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम अभी सामने नहीं आए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










