Nikita Roy Lifetime Collection: 25 करोड़ के बजट में बनी निकिता रॉय हुई बुरी तरह फ्लॉप, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का टोटल कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jul 2025 11:21 AM
Nikita Roy Lifetime Collection
Nikita Roy Lifetime Collection: फिल्म निकिता रॉय अहान पांडे की फिल्म सैयारा के साथ ही 18 जुलाई को रिलीज हुई. हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. मूवी ने पहले दिन ही बेहद खराब ओपनिंग की. मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन आपको बताते हैं.
Nikita Roy Lifetime Collection: सोनाक्षी सिन्हा की हालिया रिलीज फिल्म निकिता रॉय 18 जुलाई को फिल्म सैयारा के साथ सिनमेाघरों में रिलीज हुई थी. जहां सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, तो दूसरी तरफ निकिता रॉय का जादू नहीं चला. सोनाक्षी की फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. मूवी में परेश रावल और अर्जुन रामपाल ने भी मुख्य किरदार निभाया हैं. चार दिन में ही फिल्म की हालत खराब हो गई और इसकी कमाई बेहद कम हो गई है. आइए आपको बताते हैं मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन कितना हुआ है.
बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिटी निकिता रॉय
निकिता रॉय ने ओपनिंग डे पर बहुत कम का बिजनेस किया. उम्मीद थी कि मूवी आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ घटती गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने चौथे दिन 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद कम है कि इसमें कोई इजाफा होगा. कुल कमाई मूवी ने 0.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का बजट 25 करोड़ है. मूवी किसी भी हाल में बजट की लागत निकाल नहीं पाएगी. मूवी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है.
निकिता रॉय का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Nikita Roy Box Office Collection Day 1: 0.22 करोड़ रुपये
- Nikita Roy Box Office Collection Day 2: 0.24 करोड़ रुपये
- Nikita Roy Box Office Collection Day 3: 0.4 करोड़ रुपये
- Nikita Roy Box Office Collection Day 4: 0.1 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 0.96 करोड़ रुपये
सैयारा के सामने निकिता रॉय की हालत टाइट
18 जुलाई को थिएर्ट्स में सैयारा भी रिलीज हुई. सैयारा ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ने रिलीज के चार दिन में ही कई नये रिकॉर्ड बना डाले. मूवी ने अबतक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.
यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










